Holi 2022: होली से पहले घर से बाहर फेंक दें ये चीज, वरना...

Holi 2022: अगर आप भी धनवान बनना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि, आप हमेशा निरोग रहें और आपके घर हमेशा अन्न और धन से भरा रहें, आपके परिवार में हमेशा खुशी बरकरार बनी रहे, तो उसके लिए आपको ज्योतिष के कुछ उपाय करने होंगे और उन उपायों को होली आने से पहले ही करना होगा। अर्थात कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको होली जलने से एक दिन पहले घर से बाहर फेंक देना चाहिए। होली का दिन मां लक्ष्मी और भगवान नृसिंह देव की कृपा पाने का दिन होता है। होली की रात में मां लक्ष्मी हमारे घर में प्रवेश करती हैं। वहीं कुछ ऐसी चीज हैं जिन्हें हमारे घर में रहने से मां लक्ष्मी हमारे घर में प्रवेश नहीं करती है और हमारे घर में कुलक्ष्मी प्रवेश कर जाती हैं, जोकि हमें दरिद्र बना देती हैं। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें हमें होली से पहले कर लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली के दिन घर ले आना ये एक चीज, फिर आपकी किस्मत में आएगा उम्मीद से ज्यादा धन
हमारे शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि, होली से पहले टूटे हुए खराब झाड़ू को घर से बाहर फेंक देना चाहिए। टूटी हुई ख्राब झाड़ू का अगर हम घर में प्रयोग करते हैं तो इससे हमारे घर में दरिद्रता प्रवेश करती है और हमारे घर में निरंतर लड़ाई-झगड़े बने रहते हैं। इसीलिए खराब झाड़ू को हमें होली से पहले ही घर से बाहर फेंक देना चाहिए और साफ व स्वच्छ झाड़ू हमें घर में प्रयोग करनी चाहिए।
वहीं टूटा-फूटा जो कबाड़ सामान है, इसे होली आने से पहले हमें अर्थात होलिका दहन से पहले हमें घर से बाहर फेंक देना चाहिए। इसके रहने से घर में काला जादू भी आता है।
वहीं पहने हुए पुराने जूते भी हमें घर से बाहर होली से पहले ही फेंक देने चाहिए। अन्यथा इन्हें घर में रखने से दरिद्रता आती है। वहीं कटे-फटे और खराब कपड़ों को भी हमें घर से बाहर निकाल फेंकना चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS