Holi 2022: होलिका में दे दें आप इस चीज की आहूति, फिर देखें कमाल

Holi 2022: वैसे तो हिन्दू धर्म में सभी कार्य एक विशेष मुहूर्त में और निश्चित विधि के द्वारा ही संपन्न किए जाते हैं, लेकिन फिर भी होलिका दहन में शुभ मुहूर्त और एक विशेष वस्तु से आहुति देने का बहुत बड़ा महत्व है। राशि के अनुसार होलिका में आहूति देने से आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं साल 2022 में आने वाली होलिका के दिन किस राशि के जातकों को होलिका दहन के पश्चात किस वस्तु से होलिका में आहूति देनी चाहिए। जिससे आपके जीवन में भी सुख और समृद्धि की कोई कमी ना रह जाए।
ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली के दिन पहन लो ये यंत्र, बन जाओगे दौलतमंद
मेष
होलिका दहन में गुड़ की आहुति चढ़ाएं।
वृषभ
होलिका दहन में मिश्री की आहुति चढ़ाएं।
मिथुन
होलिका दहन में कच्चे गेहूं की बाली की आहुति चढ़ाएं।
कर्क
होलिका दहन तक चावल या सफ़ेद तिल की आहुति चढ़ाएं।
सिंह
होलिका दहन में लोहबान की आहुति चढ़ाएं।
कन्या
होलिका दहन में पान और हरी इलायची की आहुति चढ़ाएं।
तुला
होलिका दहन में कपूर की आहुति चढ़ाएं।
वृश्चिक
होलिका दहन में गुड़ की आहुति चढ़ाएं।
धनु
होलिका दहन में चना की दाल की आहुति चढ़ाएं।
मकर
होलिका दहन में काले तिल की आहुति चढ़ाएं।
कुंभ
होलिका दहन में काली सरसों की आहुति चढ़ाएं।
मीन
होलिका दहन में पीली सरसों की आहुति चढ़ाएं।
होलिका दहन के पश्चात होलिका की अग्नि में राशि के मुताबिक आहूति देने से सभी ग्रह-नक्षत्र आपके अनुकूल हो सकते हैं और आपको शुभ फल देने लगते हैं। ग्रहों के अनुकूल होते ही जातक का जीवन सुखमय हो जाता है और व्यक्ति उन्नति की ओर अग्रसर हो जाता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS