Holi 2022: होलिका तापना किस राशि वालों को शुभ है और किसे अशुभ आज ही जानें, वरना...

Holi 2022: होलिका तापना किस राशि वालों को शुभ है और किसे अशुभ आज ही जानें, वरना...
X
  • 17 मार्च गुरुवार को मनाई जाएगी होली
  • 10 मार्च गुरुवार को लगेगा होलाष्टक
  • इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन

Holi 2022: होली का त्योहार हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस बार होली 17 मार्च 2022 को मनाई जाएगी। होली से 8 दिन पहले ही होलाष्टक लगने का विधान होता है और इस दौरान हर रोज कोई ना कोई ग्रह अपने उग्र रुप में रहता है। इस वर्ष 10 मार्च से होलाष्टक लग रहे हैं। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन किया जाता है। वहीं होलिका तापना कई राशि के लोगों को शुभ माना जाता है और कई राशि के लोगों को अशुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होलिका दहन की विधि होलिका तापना किसे शुभ रहेगा और किस राशि के लोगों के लिए अशुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली से पहले अपने घर ले आना बस ये एक चीज, आपको करोड़पति बनते देर नहीं लगेगी

होलिका दहन तिथि

होलिका दहन तिथि 17 मार्च (गुरुवार)

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

काशी हृषीकेश पंचांग के अनुसार ,17 मार्च गुरुवार को दिन में 01 बजकर 02 मिनट से देर रात 12बजकर 56 मिनट तक भद्रा रहेगी अतएव इसके बाद होलिका दहन शुभ है।

होलिका दहन की विधि

होलिका दहन में किसी पेड़ की शाखा को जमीन में गाड़कर उसे चारों तरफ से लकड़ी, कंडे या उपले से ढक दिया जाता है। इन सारी चीजों को शुभ मुहूर्त में जलाया जाता है। इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेंहू की नई बालियां और उबटन डाले जातें है। ऐसी मान्यता है कि इससे साल भर व्यक्ति को आरोग्य कि प्राप्ति हो और सारी बुरी बलाएं इस अग्नि में भस्म हो जाती हैं। होलिका दहन पर लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की परंपरा भी है। होलिका दहन को कई जगह छोटी होली भी कहते हैं।

होलिका तापना किसे शुभ है और किसे अशुभ

मेष और कुंभ राशि के लोगों को होलिका तापना अशुभ है तथा शेष सभी राशि वालों को शुभ है। अर्थात जिनके नाम का पहला अक्षर चू चे चो ला ली लू ले लो अ गू गे गो सा सी सू से सो दा आदि हों उनकोअशुभ है तथा शेष कर शुभ माना गया है।

होलिका रंगोत्सव

18 मार्च शुक्रवार को रंगोत्सव होगा जिसमें अबीर गुलाल तथा रंगो की भरमार होगी। लोग जमकर होली खेलेंगे।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story