Holi 2022: फाल्गुन पूर्णिमा कब है, जानें पूजाविधि और सुख-समृद्धि के उपाय

Holi 2022:  फाल्गुन पूर्णिमा कब है, जानें पूजाविधि और सुख-समृद्धि के उपाय
X
Holi 2022: शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी गई है। कैलेंडर के अनुसार हर माह की पूर्णिमा तिथि से नए माह का प्रारंभ होता है। इस तिथि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद दान-पुण्य और सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुभ होता है। फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा फाल्गुन पूर्णिमा या होली पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है।

Holi 2022: शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी गई है। कैलेंडर के अनुसार हर माह की पूर्णिमा तिथि से नए माह का प्रारंभ होता है। इस तिथि के स्वामी चंद्र देव हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद दान-पुण्य और सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुभ होता है। फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा फाल्गुन पूर्णिमा या होली पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है। इस दिन होलिका दहन और लक्ष्मी जयंती मनायी जाती है। बहुत से लोग इस दिन व्रत उपवास भी रखते हैं। तो आइए जानते हैं साल 2022 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन कि जाने वाले विशेष उपाय के बारे में...

ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली पूर्णिमा पर कई सालों के बाद बन रहा ये योग, जानें होलिका दहन मुहूर्त, भद्रा का सही समय और इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम

फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2022

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 17 मार्च, दिन गुरुवार को रखा जाएगा।

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ

17 मार्च दोपहर 01:29 बजे से

पूर्णिमा तिथि समाप्त

18 मार्च दोपहर 12:47 बजे

होलिका दहन

17 मार्च को होलिका दहन भी किया जाएगा।

फालगुन पूर्णिमा पूजा विधि

शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन करने से पहले होली पूजन की परंपरा है। इस दिन प्रात:काल स्नान के बाद सूर्यदेव को एक लोटा जल अर्पित कर दान करें। शाम के समय होली पूजन के समय होली पूजन के शुभ मुहूर्त में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें और फिर होलिका पूजन के लिए माला, रोली, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियन, पांच प्रकार के अनाज में गेहूं की बालिया और एक लोटा में जल लेकर होलिका के चारों ओर परिक्रमा करें। और इस दौरान कच्चा सूत होलिका में लपेटते जाएं। परिक्रमा पूरी होने के बाद होलिका दहन करना चाहिए। अंत में होलिका की अग्नि में गुलाल डालकर सभी बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

फाल्गुन पूर्णिमा उपाय

  1. कार्य में सफलता के लिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की पूजा के दौरान नारियल के साथ पान, सुपारी होलिका को अर्पित करें।
  2. होली पूर्णिमा के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का एक दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  3. फाल्गुन पूर्णिमा अर्थात होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद चंद्र दर्शन कर चंद्रमा को दूध मिले जल से अर्घ्य दें। फिर शुद्ध घी का दीपक जलाकर चंद्रमा को खीर अर्पित करें। इस उपाय से आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story