Holi 2023: घर में हो रही है धन की समस्या तो होली पर लाएं ये 5 अद्भुत चीजें, बरसने लगेगा पैसा

Holi 2023: होली का त्योहार आने में बस अब दो दिन और रह गए हैं। होली का त्योहार हिंदू धर्म में एक खास महत्व रखता है। होली पर अक्सर देखा होगा कि कई तरह के उपाय और टोने टोटके किए जाते हैं। जिससे उनको फायदा भी होता है। अगर आप गृहस्थ या आर्थिक जीवन में किसी भी प्रकार का सामना कर रहे हैं, तो इस खबर में कुछ उपायों को बताया गया है। जिसको मात्र करने के बाद आपके जीवन में खुशियों के साथ आर्थिक स्थिति की तंगी से भी मुक्ति मिल सकती है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है और 8 मार्च को रंगोत्सव यानी रंग वाली होली है। इस खबर के माध्यम से जानते है 5 अद्भुत चीजों के बारे में, जिसे होली के दिन घर लाने पर आपकी धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
होली पर घर में लाएं ये 5 चीजें
होली पर लाएं धातु का कछुआ- वास्तु शास्त्रों के अनुसार कछुआ को शुभता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि कछुए को भगवान विष्णु से संबंध हैं। होली के दिन घर पर पांच धातुओं से बना कछुआ लेकर आ सकते हैं। पांच धातुओं वाला कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र बना होना चाहिए। इसे घर में लाकर उत्तर दिशा में अंदर की ओर मुख करके रखें। ऐसा करने के बाद आपके घर में कभी भी धन से जुड़ी समस्या नहीं हो सकती है।
होली पर लाए घर में पिरामिड- वास्तु शास्त्र में पिरामिड को धन आकर्षित करने वाला अद्भुत यंत्र माना जाता है। पिरामिड जिस किसी के ऑफिस या घर में होता है, वहां पर धन की अपार वर्षा होती रहती है।
होली पर लाए आम या अशोक के पत्ते का बंदनवार- वास्तु शास्त्र के अनुसार होली पर अपने घर के मुख्य द्वार के लिए एक बंदनवार जरूर खरीदकर ले आएं। होली पर घर के मुख्य द्वार के लिए आम या अशोक के पत्तों का वंदनवार लेकर आ सकते हैं। इसे होलिका दहन के अगले दिन सुबह के समय अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा दें। ऐसा करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म होने के साथ ही कोई प्रवेश भी नहीं होगी।
होली पर घर लाए बांस का पौधा- वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को बड़ा ही शुभ माना गया है। होली के दिन अपने घर के ड्राइंग रूम या हॉल में बांस का पौधा रखें। बांस का पौधा लाते समय ये बात का ध्यान रखें कि इस पौधे में 7 या 11 स्टिक ही हो। घर में बांस के पौधे रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्यों की उम्र दीर्घायु भी होती है। बांस के पौधे को भाग्यवर्धक भी कहा जाता है।
होली पर घर लाए वास्तु देव की तस्वीर- यदि आपके घर में किसी भी प्रकार से वास्तु दोष से जुड़ी समस्या आ रही है, तो होली के दिन घर में वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर जरूर लाए। वास्तु देवता की तस्वीर लाने से सभी वास्तु संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS