Holi 20023: होली के दिन करें बाल गोपाल का अभिषेक, बन जाएंगे बिगड़े काम

Holi 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 7 मार्च को होगी। होलिका दहन के अगले दिन यानी 8 मार्च 2023 को रंगों की होली खेली जाएगी। हर साल फाल्गुन मास के पूर्णिमा तिथि के दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन और होली भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा पर भगवान विष्णु जी के स्वरूप सत्यनारायण भगवान की कथा सुननी चाहिए। इसके साथ ही होलिका के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा कुछ और ज्योतिष शास्त्रों में उपाय बताए गए हैं जिनको करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं क्या करने से घर में किसी भी प्रकार के संकट से मुक्ति कैसे पा सकते हैं।
होली के दिन करें बाल गोपाल का अभिषेक
शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा के दिन प्रात: काल उठकर स्नान आदि करके सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके साथ ही घर में गणेश भगवान की पूजा करें। गणेश जी को सबसे पहले स्नान कराएं और वस्त्र, हार-फूल के साथ भोग, धूप-दीप आदि जलाकर आरती करें। इस दिन बाल गोपाल की पूजा करनी चाहिए। पूर्णिमा के दिन बाल गोपाल को जल से अभिषेक करने के बाद पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और मिश्री से भी अभिषेक करें। अभिषेक करने के बाद पीले रंग के नए वस्त्र पहनाएं। बाल गोपाल को फूलों का श्रृंगार कर आभूषण पहनाएं। ये सारी चीजें करने के बाद बाल गोपाल जी के मंत्र कृं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें और अन्य भक्तों में प्रसाद बाटें।
होली के दिन ये भी कर सकते हैं शुभ काम
फाल्गुन मास के पूर्णिमा पर शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक करें। अभिषेक करने के बाद बेलपत्र और फूलों से शिवलिंग का श्रृंगार करें। इसके साथ ही चंदन का तिलक लगाएं। महादेव के प्रिय प्रसाद भांग, धतूरा, आंकड़े का फूल भी चढ़ाएं। पूजा के दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने पर आपके घर से सभी नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाएगी।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS