Holi 2023: होली के दिन खरीदें ये 3 चांदी की चीजें, चमक उठेगा आपका भाग्य, बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा

Holi 2023: होली के दिन खरीदें ये 3 चांदी की चीजें, चमक उठेगा आपका भाग्य, बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा
X
Holi 2023: खास तौर पर आपने सुना होगा दीपावली या दशहरा के मौके पर सोने चांदी की वस्तुएं खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है होली पर भी चांदी की ये तीन चीजें खरीदने पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Holi 2023 : रंगों का त्योहार होली आने में अब दो दिन शेष बचे हैं। इस साल होलिका दहन 7 मार्च 2023 को किया जाएगा। इसी के साथ होलिका दहन के अगले दिन यानी 8 मार्च 2023 को रंगों का पवित्र त्योहार होली खेली जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का महा पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्रों में होलिका दहन का दिन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन कुछ उपायों को करने से व्यक्ति हर संकटों और रोगों से मुक्त हो जाता है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी पा सकता है। ज्योतिष शास्त्रों में से बताए गए कुछ उपायों में से एक है चांदी से संबंधित कुछ चीजें, जो होलिका दहन के दिन खरीद कर घर लाने से हर तरह की समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

होलिका दहन के दिन लाए घर में चांदी का सिक्का

ज्योतिष शास्त्रों में बताया गया है कि होली के दिन यदि कोई व्यक्ति चांदी का सिक्का और एक छोटी डिब्बी खरीद लें और इसे किसी पीले रंग के वस्त्र में हल्दी के साथ बांधकर माता लक्ष्मी के पास रख दें। बताया गया है कि होलिका दहन के समय की रात को चांदी के डिब्बे में भरकर इसे अपने धन की तिजोरी के स्थान पर रख लें। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

होलिका दहन के दिन लाए घर पर चांदी का छल्ला

शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन के दिन चांदी का एक छल्ला खरीद कर लाना चाहिए। खरीदी हुए छल्ला की विधिवत पूजा करनी चाहिए। विधिवत पूजा करने के बाद चांदी के छल्ला को अपनी उंगली में धारण कर लें। ऐसे करने से व्यक्ति का हमेशा भाग्य साथ देता है।

होलिका दहन के दिन लाए घर चांदी की बिछिया

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन के दिन सुहागिन स्त्रियों को चांदी की बिछिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। होलिका दहन के दिन घर में चांदी की बिछिया लाएं और इसे दूध से धो लें, और सुहागिन महिला को भेंट कर दें। ऐसा करने के बाद आपके ऊपर हमेशा लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहेगी।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।


Tags

Next Story