Holi 2023: होली से इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, बाकी के लिए चिंता का विषय

Holi 2023: होली से इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, बाकी के लिए चिंता का विषय
X
Holi 2023: इस साल यानी 2023 की होली के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बन रहा है। वहीं, मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं।

Holi 2023: इस साल यानी 2023 की होली के दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बन रहा है। वहीं, मीन राशि में गुरु और शुक्र की युति से भी शुभ योग बन रहे हैं। इस साल होली पर शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने के कारण मालव्य योग और गुरु के अपनी स्वराशि पर होने के कारण हंस राजयोग बन रहा है। इन ग्रहों के ऐसे परिवर्तन से 6 राशियों को क्या फायदा होगा और 6 राशियों का मिलाजुला क्या असर होगा।

मेष राशि: अभी गुरु बृहस्पति मीन राशि में हैं, लेकिन इसी साल मेष में गोचर करेंगे। ऐसे में अभी से ही मेष राशि वाले जातकों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाएंगे। मेष राशि के जातकों की नौकरी में पदोन्नति हो सकती है, साथ ही व्यापार में उन्नति भी हो सकती है।

मिथुन राशि: इस साल ग्रहों के परिवर्तन के कारण आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जातक को कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस साल मिथुन राशि के जातक को आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

सिंह राशि: इस साल होली में ग्रहों के परिवर्तन के कारण जातक को हर कार्य में सफलता मिलेगी। देवगुरु बृहस्पति की सिंह राशि के जातक पर विशेष कृपा रहेगी। संतान प्राप्ति के सुख योग बन सकते हैं। नौकरी और व्यापार के लिए बृहस्पति गोचर शुभ है।

धनु राशि: इस साल में हो रहे ग्रहों का परिवर्तन आपके लिए कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ ही साथ कोई नई जिम्मेदारी लेकर आएगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप व्यापार में कुछ नया कर पाने में सक्षम रहेंगे। लेकिन आप अपने सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों में ग्रहों के परिवर्तन से आपकी बुधादित्य योग बना रहा है। इस ग्रह परिवर्तन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाला है। साथ ही आपका मान-सम्मान में बढ़ोतरी भी होगी।

मीन राशि: फिलहाल गुरु मीन राशि में ही गोचर कर रहे हैं। त्रिग्रही योग के कारण आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story