Holi 2023 Quotes In Hindi: होली पर कर दें प्यार का इजहार, इन कोट्स को पढ़ेंगे तो झूम उठेगा दिल

Holi 2023 Quotes In Hindi: हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और बड़े त्योहारों में से एक होली है। जो इस बार 8 मार्च 2023 दिन बुधवार को पड़ेगी। जहां कुछ लोग रंगों से खेलना पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग घर पर बैठकर दूसरों को रंग लगाते हुए देखते हैं। होली पर लोग अपने चाहने वालों, रिश्तेदारों और दोस्तों को Whatsapp और Facebook के माध्यम से Holi Quotes, Holi Wishes, Holi Shayari, Holi Messages भेजते हैं। होली आने वाली है और लोग गूगल सर्च इंजर पर होली के Quotes सर्च कर रहे हैं। यहां हम आपके लिए ऐसे ही 12 बेहतरीन कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं...
1. Happy Holi 2023 Quotes
प्यार के रंगों से भर कर पिचकारी,
होली मनाएगी यह दुनिया सारी।
हम भी रंग जाएंगे अपनों के रंग,
होली मनाएंगे अपनों के संग।
हैप्पी होली...
2. Happy Holi 2023 Quotes
फिर से जुटेगी यारों की टोली,
जमकर के होगी आंख मिचौली,
खुशियों से ईश्वर भर दे सबकी झोली,
मेरी तरफ से आपको मुबारक हो होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं...
3. Happy Holi 2023 Quotes
गुलाल जाकर लिपटे उनके गालों से,
उनके चेहरे पर रंगों ने खलल डाला है,
नजर मिला लें एक दफा तो नशा चढ़ जाए,
उनकी आंखें, आंखें नहीं मधुशाला है।
होली की आप सभी को शुभकामनाएं...
4. Happy Holi 2023 Quotes
रंगों से रंगीन जिंदगी है हमारी,
रंगीली रहे यह बंदगी है हमारी,
न बिगड़े ये अपने प्यार की रंगोली,
ए मेरे यार ऐसी हैप्पी होली।
हैप्पी होली...
5. Happy Holi 2023 Quotes
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुबारकबाद आपको रंगबिरंगी होली
हमने दिल से यह पैगाम भेजा है।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं जी...
6. Happy Holi 2023 Quotes
लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार,
सूरज की किरण खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
हैप्पी होली यारों...
7. Happy Holi 2023 Quotes
दिलों को मिलाने का मौसम है,
दूरियां मिटाने का मौसम है,
होली का त्योहार ही ऐसा है,
रंगों में डूब जाने का मौसम है।
होली की सभी को शुभकामनाएं...
8. Happy Holi 2023 Quotes
अपनों से अपनों को मिलाती है होली,
खुशियों के रंग लाती है होली,
बरसों से बिछड़ें हैं, उन सबको मिलाती है होली,
मेरी तरफ से आपको हैप्पी होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं...
9. Happy Holi 2023 Quotes
बसंत ऋतु की बहार चली,
पिचकारी उड़ा गुलाल,
रंग बरसे नीला, हरा, पीला और लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं...
10. Happy Holi 2023 Quotes
सारी दुनिया के रंग फीके हैं,
एक तेरा रंग चढ़ गया जब से।
होली मुबारक हो...
11. Happy Holi 2023 Quotes
रंग तो रंग है चढ़ता है उतर जाता है,
इश्क का रंग पर जब हद से गुजर जाता है!
लाख कोशिश करें मिटाने की नहीं मिटता,
फीका पड़ता ही नहीं और चढ़ता जाता है।
होली की शुभकामनाएं...
12. Happy Holi 2023 Quotes
तेरी तस्वीर में यूं रंग भर के जाऊंगा,
याद रखेगी मुझे दुनिया तेरी तस्वीर के साथ।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS