Holi 2023: होली पर किन चीजों का करना चाहिए दान, दूर होती हैं परेशानियां

Holi 2023: होली पर किन चीजों का करना चाहिए दान, दूर होती हैं परेशानियां
X
हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा की शाम को होली मनाई जाती है। अक्सर होली का पर्व मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में आता है।

Holi 2023: होली के त्योहार का इंतजार हर किसी को रहता है। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा की शाम को होली मनाई जाती है। अक्सर होली का पर्व मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में आता है। इस बार साल 2023 में 8 मार्च को होली है। धुलेंडी बुधवार के दिन है, जिसे रंग वाली होली भी कहा जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन होता है। कहते हैं अगर आपके जीवन में कोई परेशानी या संकट चल रहा है तो इस दिन पर आप विशेष खरीदारी या दान करके इन संकटों को दूर कर सकते हैं।

वैसे अगर आप होली के दिन खरीदारी करना चाहते हैं तो आप चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में चांदी को बेहद ही शुभ मनाना गया है। होली के दिन आप चांदी का सिक्का खरीद सकते हैं और इस सिक्के को किसी पीले कपड़े में बांध कर मां लक्ष्मी की तस्वीर के आगे स्थापित करें। कहते हैं ऐसा करने से आपकी जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है। महिलाएं चांदी के बिछिया दान कर सकती हैं, इसके अलावा खुद भी पहन सकती हैं।

होली के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए

1. होली के दिन गाय को हारा चारा खिलाएं और गाय माता की सेवा करें।

2. होली के दिन कन्याओं को खाना खिलाएं।

3. होली के दिन गरीबों को कपड़े दान करें।

4. होली के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं।

5. होली के दिन गरीबों को मिठाई का दान करें।

6. होली के दिन आंवले का पौधा लगाएं। इसे आप किसी भी मंदिर के परिसर या फिर खाली जगह पर लगा सकते हैं।

7. किसी भी ब्राह्मण को दान दें।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story