Holi Ke Upay 2023: होलिका दहन के दिन करें ये अचूक उपाय, घर से दूर होंगी आर्थिक समस्याएं, जीवन में आएंगी खुशियां

Holi Ke Upay 2023: सनातन धर्म में होली को एक पवित्र त्योहार के रूप में मनाया जाता है। होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल होली 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। वहीं 7 को होलिका दहन किया जाएगा। ये पर्व हिंदुओं के लिए अति शुभ माना जाता है। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और साथ ही सभी कामों में सफलता भी मिलती है। होलिका दहन को छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं जिससे आर्थिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं होली के एक दिन पहले यानी होलिका के दिन ऐसा कौन सा उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति आ सकती है।
होलिका दहन के दिन ये करें उपाय
होलिका के दिन गरीबों को दान करें
मान्यता है कि होलिका के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से घर में धन और शांति की प्राप्ति होती है साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी रहता है। इसलिए होलिका के दिन जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।
होलिका के दिन करें ये उपाय होगी मनोकामनाएं पूर्ण
अगर आप मेहनत और कई सारे प्रयास कर रहे है, लेकिन फिर भी आपके कार्यों का परिणाम नहीं मिल रहा है तो होलिका दहन के दिन पूजा करें। पूजा करने के दौरान नारियल के साथ पान और सुपारी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
इस उपाय से करें दूर आर्थिक समस्या
मान्यता है कि होलिका दहन के समय अलसी, मटर, गेहूं, और चना को आग में डालने से घर में हो रही धन की तंगी दूर हो जाती है। इसके साथ ही अगर होली के दिन मोती शंख को स्नान कराकर पूजा करने से घर में धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती है।
घर में शांति के लिए होलिका के दिन करें ये उपाय
अगर आप भी अपने परिवारों में सुख-शांति के साथ-साथ आर्थिक स्थितियों को सुधारना चाहते है तो होलिका दहन के दिन प्रसाद के रूप में मिठाई जरूर चढ़ाए। आपकी सारी समस्या दूर हो सकती है।
नौकरी और व्यवसाय संबंधित परेशानियों को दूर करने का उपाय
होलिका के दिन स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरा कपड़े पहनकर होलिका दहन करें। होलिका दहन के समय अपने परिवार पर नारियल से सात बार वार करें। इसके बाद नारियल को होलिका दहन में डालकर इसके सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने नौकरी और व्यवसाय संबंधित सारी परेशानियां दूर होती है।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS