Holi 2021 : होली-फाल्गुन पूर्णिमा की डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, जानें...

- होली पूर्णिमा या फाल्गुन पूर्णिमा (Holi Purnima March Phalgun Purnima) व्रत साल 2021 में कब है।
- होली, फाल्गुन पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और पूजाविधि क्या है।
- जानें, होली, फाल्गुन पूर्णिमा के उपाय
Holi 2021 : पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को रंगों का पर्व यानि होली का पर्व मनाने की परंपरा है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात में होलिका दहन किया जाता है और फिा उसकी अगली सुबह प्रतिपदा तिथि में रंग वाली होली मनाई जाती है। तो आइए जानते हैं साल 2021 फाल्गुन पूर्णिमा की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी अन्य बातों के बारे में।
ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : बुधवार का व्रत करने से होते हैं कुंडली के दोष दूर
होली पूर्णिमा शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ | 28 मार्च 2021, प्रात:काल 03 बजकर 27 मिनट पर |
पूर्णिमा तिथि समाप्त | 29 मार्च रात 12 बजकर 17 मिनट पर |
होलिका दहन तिथि व मुहूर्त | 28 मार्च रविवार शाम 06 बजकर 33 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट |
रंग वाली होली मनाई जाएगी | 29 मार्च 2021, दिन सोमवार |
ये भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi 2021 : आमलकी एकादशी के दिन एक चुटकी हल्दी से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे करें उपाय
होली पूजन विधि
शास्त्रों के अनुसार होली की पूजा जीवन में सुख-समृद्धि लाने के साथ ही रोगों से भी मुक्ति दिलाती है। इस दिन भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की होलिका से रक्षा की थी।
- होली पूजन करते समय आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
- होलिका दहन के दिन चौराहे पर लकड़ियों व घास आदि से होली सजाई जाती है। होली पूजन से पहले हाथ में फूल, सुपारी और पैसा लेकर पूजन कर जल को होलिका के पास छोड़ दें।
- इसके बाद नरसिंह भगवान व भक्त प्रहलाद का स्मरण करते हुए अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी गुलाल, फूल होलिका पर अर्पित करें और जल का लोटा हाथ में लेकर सूत के धागे को होलिका के चारों ओर घुमाते हुए तीन परिक्रमा करें। अंतिम चक्कर समाप्त होने पर जल का लोटा खाली कर दें। इसके बाद होलिका दहन किया जाता है।
- होलिका दहन करते समय गन्ना, गेंहू की बाली तथा नारियल को भून कर उसका प्रसाद सभी को वितरित करें।
- होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही करना लाभकारी होता है।
- इस प्रकार होली पूजन से हर प्रकार के डर पर विजय और परिवार में सुख, शांति व समृद्धि आती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS