Holi 2022: होली पर पति-पत्नी जरुर करें ये महाउपाय, भर जाएंगे धन के भंडार

Holi 2022: फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है, होली उत्साह और उमंग का पर्व है। जोकि जीवन में खुशियां लाता है। शास्त्रों में होलिका पर कुछ खास उपाय बताए गए हैं। जिन्हें आज के दिन जरुर करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार और सम्मान हमेशा बना रहता है और साथ ही पैसों की तंगी भी उनके जीवनकाल में नहीं रहती। होली के दिन इन उपायों को करने से व्यक्ति की बड़ी से बड़ी परेशानी दूर हो जाती है और व्यक्ति को मनचाहा फल भी प्राप्त हो जाता है। तो आइए जानते हैं आज होली के कुछ खास उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Holi 2022: होली पर यूज करें ऐसे रंग और गुलाल, खुल जाएंगे आपकी किस्मत के द्वार
सुखी दांपत्य जीवन के उपाय
मान्यता है कि, होली के दिन किए गए उपायों से जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। होली की सुबह होलिका की बूझी हुई राख अपने घर लेकर आए और पति-पत्नी इससे एक-दूसरे को तिलक करें। यह उपाय दांपत्य जीवन को सुखमय बनाता है और दोनों के बीच प्यार बनाए रखता है।
वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने का उपाय
विवाह में देरी, वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए होली के दिन भगवान शिव की पूजा कर उन्हें गुलाल अर्पित करें और हनुमान जी को पांच लाल पुष्प चढ़ाएं। इस उपाय से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
धन प्राप्ति के लिए उपाय
होली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी का पूजन करें। इस दिन अगर आप किसी मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी औ भगवान विष्णु का पूजन कर विष्णु सहस्त्रनाम का जाप कर गरीबों को दान करते हैं, तो आपके धन-धान्य में वृद्धि होती है और आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
कारोबार में तरक्की का उपाय
आज के दिन ऊँ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का जाप करने से धन में वृद्धि होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS