Holi 2023 Puja ki Vidhi: होली पर महिलाएं इन जरूरी चीजों को पूजा में जरूर करें शामिल, जानें पूजा विधि और संपूर्ण सामग्री

Holi 2023 Puja ki Vidhi: हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से होली का पर्व एक है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होता है। इस बार 8 मार्च को होली है और पुर्णिमा के दिन होलिका दहन है। होली की शाम को होलिका दहन होता है और उससे पहले दिन में पूजा होती है और शाम को भी पूजन के साथ होलिका में आग लगा दी जाती है। होली पर महिलाएं घर से बाहर चौक चौराहों या मंदिर में रखी होलिका की पूजा करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने के बाद व्रत रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है। ऐसे कहा जाता है कि भगवान विष्णु की उस पर विशेष कृपा होती है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई के दिन के रूप में मनाया जाता है। होली की पूजा विधि है...
होलिका दहन से पहले की पूजा विधि
होलिका दहन पर सबसे पहले सुबह उठने के बाद सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें।
इसके बाद पूजा का सामना लेकर जहां होलिका की पूजा होती है। वहां पर जाएं।
वहां जाकर पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठ जाएं।
इसके बाद पूजा में गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति बनाएं।
इसके साथ ही होलिका में रोली, अक्षत, फूल, कच्चा सूत, हल्दी, मूंग, मीठा बताशे, गुलाल, रंग, सात प्रकार के अनाज, गेहूं की बालियां, पकवान, कच्चा सूत, एक लोटा जल मिष्ठान आदि होना चाहिए।
पूजा सामाग्री में इन चीजों को जरूर लेकर जाएं।
होलिका के दिन भगवान नरसिंह की पूजा भी करनी चाहिए।
होलिका पूजा के बाद होली की परिक्रमा करनी चाहिए।
होली में जौ या गेहूं की बालियां, चना, मूंग, चावल, नारियल, गन्ना, बताशे आदि डालना चाहिए।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन मास पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 17 मिनट से
फाल्गुन मास की समाप्ति पूर्णिमा तिथि: 7 मार्च को 6 बजकर 09 मिनट तक
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त- 7 मार्च 2023 को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS