Holika Dahan Upay: होलिका दहन के दौरान अग्नि में चुपके से डाल दें ये एक चीज, फिर देखें कैसे होती है पैसों की बरसात!

देशभर में होली (Holi) का त्यौहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में रंगों के त्यौहार होली का काफी महत्व होता है। रंग खेलने वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) मनाया जाता है, जोकि छोटी होली (Choti Holi) के नाम से भी जानी जाती है। इस दिन खासतौर पर पूजा-पाठ की जाती है। इसके अलावा ज्योतिष के अनुसार होली के दिन किया जाने वाला टोटका भी काफी असरदार होता है। ऐसे में आप भी कुछ उपायों (Holika Dahan Upay) को अपनाकर अपने घर में सुख-शांति ला सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आर्थिक समस्या से राहत पाई जा सकती है। आइए आपको होलिका दहन के दिन किए जाने वाले कुछ उपाय बताते हैं...
आर्थिक संकटों से छुटकारा
होलिका दहन के दिन अपने घर के बाहर गाय के गोबर के बुरकले (उपले) को रस्सी से बांधकर लटका दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और नकारात्मकता दूर हो जाएगी। इसके अलावा आर्थिक संकट भी दूर हो सकेंगे।
परिवारिक खुशी
घर में सुख-शांति के लिए छोटी होली के दिन मिट्टी के कलश में 11 मिर्चों की बीज डालकर होलिक दहन के समय अग्नि ने के पास रख दें। साथ ही भगवान विष्णु से प्रार्थना करें कि वो आपके सभी दुखों को दूर करें। साथ ही घर में सुख-शांति, परिवार में खुशी को लेकर पर्थना करें।
हर समस्याएं हो जाएंगी दूर
अगर आप या आपके घर में तनाव का माहौल बना रहता है या मन दुखी रहता है तो ऐसे में आप होलिका दहन की रात घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक को सरसों तेल में जलाकर रख दें। इसके बाद पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने पर आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
वैवाहिक जीवन
वैवाह से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने के लिए होली के दिन उपाय किया जा सकता है। इसके लिए 1 चुटकी सिंदूर लें और उसे होलिका दहन के दौरान अग्नि में डाल दें। ध्यान रहे कि ये किसी को पता न चले और न ही कोई आपको ऐसे करते हुए टोके।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS