Holika Dahan Date & Time 2023: त्रिग्रही योग में होलिका दहन, न हों कन्फ्यूज, ये है सही डेट और टाइम

Holika Dahan Date & Time 2023: त्रिग्रही योग में होलिका दहन, न हों कन्फ्यूज, ये है सही डेट और टाइम
X
Holika Dahan Date & Time 2023: होली पूरे भारत और विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। जानें होलिका दहन 2023 की सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में....

Holika Dahan Date & Time 2023: रंगों का त्योहार होली देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार सर्दियों के अंत और बसंत की शुरुआत का प्रतीक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से होली मनाई जाती है। मथुरा और वृंदावन में लोग रंगों से ही नहीं बल्कि फूलों से भी होली खेलते हैं। वृंदावन और मथुरा में होली मनाने के लिए फूलों की होली का विशेष महत्व है।

होली पर त्रिग्रही योग

पंडित जी दीपक चंद तिवारी ने बताया कि इस बार होली पर त्रिग्रही योग बन रहा है। इस बार शनि, सूर्य और बुध ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान है। जिसें त्रिग्रही योग कहते हैं। 30 साल बाद ये योग बन रहा है।

होलिका दहन 2023 तारीख और समय

होली 2023 8 मार्च को मनाई जाएगी और इसलिए, होलिका दहन 7 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि, महाराष्ट्र 7 मार्च को होली और 6 मार्च को होलिका दहन मनाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट होगा और इसलिए, कर्मकांड करने वाले को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे 2 घंटे 27 मिनट के दौरान पूजा और अन्य अनुष्ठान करें। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 7 मार्च को रात 8 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद अगले दिन दूल्हेंडी यानी रंगवाली होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन की पूजा विधि

होलिका दहन की रस्म के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं और सुनिश्चित करें कि आपके पास पूजा के लिए आवश्यक सभी सामग्री जैसे जल, रोली, फूल, कच्चा सूत, गुड़, हल्दी साबुत, मूंग और गुलाल आदि हों। होलिका के पास गोबर कांदा या गोबर का उपला अपने पास रखें। ऐसा करने के बाद कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर लपेट दें और 3, 5 या 7 बार परिक्रमा करें।

Tags

Next Story