Honey Benefits : शहद के ये उपाय लगा सकते हैं आपकी किस्मत में चार चांद और दौड़ सकता है आपका व्यापार

Honey Benefits : शहद के ये उपाय लगा सकते हैं आपकी किस्मत में चार चांद और दौड़ सकता है आपका व्यापार
X
  • क्या आप जानते हैं कि, शहद आपके व्यापार को दौड़ा सकता है और आपको ऊंचाईयों तक ले जा सकता है।
  • ज्योतिष शास्त्र में शहद से जुड़े ऐसे कई प्रयोग बताए गए हैं, जो आपकी किस्मत में चार चांद लगा सकते हैं।

Honey Benefits : क्या आप जानते हैं कि, शहद आपके व्यापार को दौड़ा सकता है और आपको ऊंचाईयों तक ले जा सकता है। जी हां ज्योतिष शास्त्र में शहद से जुड़े ऐसे कई प्रयोग बताए गए हैं, जो आपकी किस्मत में चार चांद लगा सकते हैं। तथा जिससे आपका जीवन सुखमय हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : Gochar 2021 Horoscope : शुक्र ने किया सिंह राशि में गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव


अगर शनिदेव की साढ़े साती, ढैय्या या कुंडली में शनि नीच का होकर बुरे फल दे रहा है तो घर में मिट्टी के पात्र में शहद रखना चाहिए और मंदिर में शहद का दान करना चाहिए। इससे शनि के बुरे फल मिलना बंद हो जाएंगे। घर में शहद रखने और खाने से शनि शांत रहते हैं तो वहीं चतुर्थ भावस्थ मंगल अगर अशुभ हो तो शहद का व्यापार भूलकर भी ना करें।

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : कोरोना की तीसरी लहर से नहीं होगा नुकसान, भारी फेरबदल वाले हो सकते हैं आगामी चार माह

मंगल चौथे भाव में मंदा होकर बैठा हो तो इसकी शुभता के लिए मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर उसे शमशान भूमि की मिट्टी में दबा देना चाहिए। इसी तरह पहले भाव में सूर्य हो तो रविवार के दिन शहद का दान करना चाहिए। इससे उसके बुरे प्रभाव दूर होकर व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है।

अगर आपकी कुंडली में दशम भाव में केतु हों तो चांदी के बर्तन में शहद भरकर घर में रखें। इससे केतु के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाएंगे।

वहीं आठवें भाव में बुध ग्रह के अशुभ परिणामों के लिए मिट्टी के घड़े में शहद भरकर श्मशान भूमि में दफन करना शुभ बताया गया है। क्योंकि बुध के खराब होने से व्यापार और नौकरी में नुकसान होता है।

इसके अलावा यदि शुक्र ग्रह आपको बुरे फल दे रहा हो तो चांदी या मिट्टी के बर्तन में शहद भरकर घर की छत पर उचित स्थान पर सुरक्षित रख दें। शुक्र के खराब होने से स्त्री, धन, भूमि और वाहन व भवन सुख से व्यक्ति वंचित रह जाता है। तो वहीं मंगल की शांति के लिए बहते पानी में शहद बहाएं।

नौवे भाव में अगर शुक्र अच्छा नहीं है तो जातक को कड़ी मेहनत से धन कमाना पड़ता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। अगर आप घर की नींव में शहद दबाते हैं तो शुक्र के शुभ फल मिलने लगते हैं और अगर कुंडली के दूसरे भाव में शुक्र बैठा हो तो शहद का दान करना चाहिए। इससे मंगल का उपाय होता है जोकि संतान की समस्या दूर करता है।

अगर जातक स्त्री हो तो शुक्र संतान की समस्या देता है। जबकि जातक के पुरुष होने पर पुत्र संतान की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न होती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story