छिपकली देखने से कैसे प्रभावित होता है आपका जीवन, आइए जानें

जब हम पर कोई संकट आता है तो भगवान किसी ना किसी रूप में हमें संकेत अवश्य देते हैं। लेकिन उन संकेतों को समझना हम लोगों के लिए इतना आसान नहीं है। छिपकली भी एक प्रकार से भगवान की ही देन है। जब हम पर कोई संकट आता है तो छिपकली भी हमें शुभ-अशुभ का संकेत दे ही देती है। बरसात के मौसम में छिपकलियां अकसर सभी घरों में मिल जाती हैं। और ये छिपकलियां आपको आपके भविष्य से जुड़ें कई संकेत देती हैं। घर के अंदर आई छिपकली का व्यवहार आपको आपके भविष्य से जुड़े कई संकेत देता है जोकि जानकारी के अभाव में हम लोग पहचान नहीं पाते हैं। लेकिन यह माना तो यहां तक जाता है कि घर के अंदर आई छिपकली आपको अनेक संकेत देती है। दरसअल घरों और दफ्तरों में छिपकली का होना कोई नई बात नहीं है। क्या आप जानते हैं आपके जीवन में होने वाली फायदेमंद और हानिकारक घटनाओं के संबंध में छिपकली आपको क्या संकेत देती हैं। तो आइए आप भी जानें छिपकली के हानि-लाभ के संबंध में होने वाले संकेतों के बारे में जरुरी बातें।
छिपकली का संभोग करते हुए देखना
अगर कोई व्यक्ति छिपकली के जोड़े को संभोग करते हुए देखता है तो जल्दी ही उस व्यक्ति की मुलाकात उसके किसी पुराने दोस्त से होने वाली होती है। और अगर दो छिपकलियों को झगड़ते हुए देख लिया जाए तो आपका किसी प्रिय व्यक्ति से झगड़ना होने की संभावना होती है।
यदि खाना खाने के दौरान आप छिपकली को देख लेते हैं, तो यह भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। और अगर आपने नया घर लिया है और घर में कदम रखते ही मरी हुई छिपकली आपको दिखाई दे जाती है तो यह बहुत बड़ा बुरा अपशकुन है। इसका अर्थ है कि उस घर में नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान है। और वह नकारात्मक ऊर्जा घर में रहने वाले लोगों की सेहत को प्रभावित करेगी। उस घर में स्वास्थ्य खराब रहने का सिलसिला लगातार चलता रहेगा।
छिपकली के कंधे पर गिरने का मतलब
छिपकली के दांये कंधे पर गिरने का अर्थ यह है कि समाज में आपके सम्मान और गरिमा में अत्यधिक वृद्धि होने वाली है। वहीं छिपकली अगर आपके बांये कंधे पर गिरती है तो आपको आर्थिक हानि होने की संभावना रहती है।
छिपकली का पेट पर गिरना
अगर छिपकली आपके पेट पर गिरती है तो इसका अर्थ होता है कि निकट भविष्य में आपको अनेक परेशानियों का समाना करना पड़ेगा। और अगर छिपकली आपकी छाती पर गिरती है तो आपको स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होने वाली है।
छिपकली का घुटने पर गिरना
छिपकली का घुटने पर गिरना यह दर्शाता है कि आगामी भविष्य मे आपका दामन खुशियों से भर जाएगा।
छिपकली का गाल पर गिरना
छिपकली का दांये गाल पर गिरने का अर्थ है कि जल्द ही आपको विलास से भरा हुआ जीवन व्यतीत करने का मौका मिलने वाला है। वहीं अगर छिपकली आपके बांये गाल पर गिर जाए तो यह आपको किसी दुर्घटना का संकेत देती है। इसलिए व्यक्ति को चौकन्ना रहना चाहिए।
छिपकली का बांए कंधे पर गिरना
छिपकली अगर आपके बांए कंधे पर गिरकर स्वयं नीचे उतरती है तो इसका अर्थ होता है कि आप अपने करियर की ऊचाईयों को छूएंगे। इसके साथ ही आपको धन लाभ भी अर्जीत होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छिपकली अगर किसी महिला के बांये भाग पर गिरती है तो यह उसके लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह इस बात का प्रमाण है कि संबंधित स्त्री को जल्द ही धन लाभ होने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS