दीपावली की रात दिखाई दे छिपकली तो पूरी साल नहीं होगी धन की कमी

आमतौर पर छिपकली हम सभी के घरों में पाई जाती है। छिपकली का दिखाई पड़ना आम बात हैं। गर्मियों में तो अधिकतर सभी लोगों के घरों में छिपकलियों का बसेरा होता हैं। जबकि जाड़ो में छिपकली कम ही दिखाई पड़ती हैं। कुछ लोग तो छिपकली से डरते भी हैं। परंतु जो डर जाते हैं शायद उन्हें ये नही पता जिससे वो डर रहें हैं वो छिपकली उनको कितना शुभ फल दे सकती है।
हिन्दू धर्म शास्त्रों में छिपकली के विशेष महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। भारत के कई धर्मस्थानों (मंदिर) में छिपकली का पूजन भी किया जाता है। ऐसा ही एक मंदिर श्री रंगम रंगनाथ स्वामी मंदिर है। इस मंदिर की दीवारों पर छिपकली के छायाचित्र उकेरे गए हैं। मान्यता है कि छिपकलियों के दर्शन से भगवान के दर्शन का फल दोगुना हो जाता है।
छिपकली को देखकर करें ये टोटका
इस उपाय को करने के लिए बस आपको इतना करना है कि जब कभी भी आपको अपने घर की दीवार पर छिपकली दिखे तो तुरंत मंदिर या भगवान की मूर्ति के पास रखा कंकू-चावल ले आना हैं और इसे दूर से ही छिपकली पर छिड़क देंना हैं। कंकु-चावल फेकते हुए अपनी मन की मुराद को मन ही मन बोलना है और यह कामना करना हैं कि वह मुराद जल्द ही पूरी हो जाए। शास्त्रों के मान्यता अनुसार छिपकली की पूजा करने से धन संबंधी समस्याओं का अन्त होता है और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुल जाते हैं।
छिपकली के शुभ शकुन
सभी के घरों में पाई जाने वाली ये छिपकलियां भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में हमें संकेत देती है। शकुन शास्त्र के अनुसार यदि दिन में भोजन करते समय छिपकली का बोलना सुनाई दे तो शीघ्र ही कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है या तो फिर किसी शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है| यदि आपको छिपकली समागम करती हुई नजर आए तो आप की मुलाक़ात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।
यदि छिपकलियां आपस में लड़ती दिखे तो यह लड़ाई-झगड़े का संकेत देती हैं और यदि अलग होती दिखे तो आप अपने किसी प्रियजन से बिछुड सकते हैं| छिपकलियों का दीपावली की रात में दिखाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि दीपावली की रात अगर छिपकली दिखे तो पूरे साल आपके घर में सुख-समृद्ध बनी रहेगी। आज हम आपको छिपकली का एक विशेष शुभ फल देने वाला उपाए बताने जा रहे हैं। जिसको करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपके घर में धन की अपार वर्षा होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS