घर की समृद्धि बढ़ाने के लिए किस समय करें स्नान, जानें...

- हिन्दू सनातन धर्म में स्नान (Sanan) का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है।
- स्नान को मनुष्य की समृद्धि का कारक माना जाता है।
हिन्दू सनातन धर्म में स्नान (Sanan) का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। स्नान को मनुष्य की समृद्धि का कारक माना जाता है। हिन्दू धर्म में चार प्रकार के स्नान बताए गए हैं। जिनमें मुनि स्नान, देव स्नान, मानव स्नान और राक्षसी स्नान प्रमुख हैं। इन सभी में मुनि स्नान श्रेष्ठ है। जो व्यक्ति मुनि स्नान करता है वह सभी प्रकार के बंधनों से मुक्त रहता है। मुनि स्नान को हिन्दू धर्म में सबसे श्रेष्ठ स्नान माना गया है। वहीं शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि स्नान करने से व्यक्ति का मन और तन पवित्र होता है, तन और मन पवित्र होने पर व्यक्ति के विचार शुद्ध होते हैं और विचार शुद्ध होने पर व्यक्ति के कर्म शुद्ध हो जाते हैं। तथा कर्म शुद्ध होने पर व्यक्ति अपने विकास के पथ की ओर अग्रसर हो जाता है। शास्त्रों में सुबह के स्नान को चार उपनाम दिए हैं। तो आइए जानते हैं इन चारों स्नान के बारे में और किस स्नान को करने से किस चीज की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें : Vaishakh Purnima 2021 : वैशाख पूर्णिमा व्रत तिथि, ऐसे करें इन दिन पूजन, जानें स्नान-दान का महत्व
मुनि स्नान
मुनि स्नान सुबह 4 बजे से 5 बजे के मध्य किया जाता है। मुनि स्नान घर में सुख ,शांति ,समृद्धि, विद्या , बल , आरोग्य , चेतना , प्रदान करता है। मुनि स्नान सर्वोत्तम है।
देव स्नान
देव स्नान सुबह 5 बजे से 6 बजे के दौरान किया जाता है। देव स्नान करने वाले व्यक्ति को अपने जीवन में यश , कीर्ति, धन, वैभव, सुख ,शान्ति, संतोष प्राप्त होता है। देव स्नान उत्तम है।
मानव स्नान
मानव स्नान सुबह 6 बजे से 8 बजे के दौरान किया जाता है। यह स्नान व्यक्ति को काम में सफलता ,भाग्य, अच्छे कर्मों की सूझ, परिवार में एकता, मंगलमय प्रदान करता है। मानव स्नान सामान्य है।
राक्षसी स्नान
राक्षसी स्नान सुबह 8 बजे के बाद किया जाता है। राक्षसी स्नान दरिद्रता , हानि , क्लेश ,धन हानि, परेशानी आदि प्रदान करता है। व्यक्ति को कभी भी सुबह 8 बजे के बाद स्नान नहीं करना चाहिए। राक्षसी स्नान धर्म में निषेध है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS