गरूण पुराण के अनुसार सुबह के समय ना करें ये काम, नहीं तो हो जाएंगे बर्बाद, आप भी जानें

यदि हम दिन की शुरूआत सही ढंग से करें तो हमें जीवन में कामयाबी मिल ही जाती है। और व्यक्ति को कठिनाईयां नहीं होती हैं। दिन की शुरूआत में जो सामग्री जीव अथवा किसी व्यक्ति को हम देख लेते हैं तो हमारा दिन उसी के अनुकूल हो जाता है। गरूण पुराण में साफ-साफ बताया गया है कि व्यक्ति पर गरीबी तभी आती है जब उसकी सुबह की शुरूआत गलत हो। ऐसे में गरूण पुराण में एक और बात बताई गई है कि जो व्यक्ति सुबह के समय खासतौर से इन चीजों को देख लेता है तो उसका गरीब होना निश्चित रूप से हो जाता है। आप करोड़पति से सीधे रोड़पति कभी ना कभी हो ही जाते हैं। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर जाता है। इसलिए खासतौर से एक औरत के लिए इस तरह की कुछ चीज सुबह के समय कभी ना देखनी चाहिए। उन्हें ऐसी चीजें देखने से घोर पाप लगता है। और उसके परिवार और पति को बर्बादी का सामना करना पड़ता है। तो आइए आप भी जानें ऐसी चीजों के बारे में जरूरी बातें।
1. चरित्रहीन औरत और पुरूष
गरूण पुराण के अनुसार चरित्रहीन औरत और ऐसे मर्द के दर्शन करना आपके नरक के दरवाजे खोलता है। जो व्यक्ति खासकर सुब-सुबह अपनी आंखों के सामने इन व्यक्तियों को पाता है। तो उसे निश्चित तौर पर अपनी बर्बादी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के दर्शन करना भी पाप के समान है। इसलिए आप कितना ही कुछ कर लें आपको नरक भोगना ही पड़ता है। इसलिए हो सके तो खासतौर से सुबह के समय चरित्रहीन व्यक्ति के दर्शन कभी ना करें। सबसे पहले आप ईश्वर के दर्शन करें, उसके बाद आप किसी को भी देख सकते हैं।
2.सुबह के समय टेलीविजन ना देखें
अगर आप सुबह की शुरूआत टीवी खोलकर करते हैं तो इससे आपका दैनिक जीवन खराब हो सकता है। दरसअल टीवी में आपका प्रतिबिंब ठीक वेसे ही दिखाई देता है जैसे कि आइने में दिखाई देता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को सुबह के समय ना तो आइना देखना चाहिए और ना ही टेलीविजन देखना चाहिए। इससे आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।
3. जूते चप्पलों में होता है शनि का प्रभाव
एकदम से सुबह-सुबह उठने के बाद उलटे जूते-चप्पलों को नहीं देखना चाहिए। इससे आपके ऊपर दोष लग सकते हैं। आपकी दिनचर्या खराब हो सकती है। और आपकी किसी से दुश्मनी भी हो सकती है। अथवा लड़ाई-झगड़े भी हो सकते हैं।
4. झूठे बर्तन
सुबह के समय तेल लगे झूठे बर्तनों को देखना भी आपका पूरा दिन कर सकता है। इन चीजों को सुबह के समय बार-बार देखने पर राहु-केतु का सामना करना पड़ता है। और ऐसी स्थिति में व्यक्ति कंगाल हो जाता है। और ऐसे व्यक्ति से शनिदेव भी रूठ जाते हैं। हमेशा झूठे बर्तनों को रात में ही धो देना चाहिए।
5.लड़ाई-झगड़े, चाकू-छुरी
चाहे कुछ भी हो जाये परन्तु आप सुबह-सुबह लड़ाई-झगड़े, चाकू-छुरी, भयानक जानवरों की तस्वीर कभी ना देखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और व्यक्ति धीरे-धीरे कंगाल हो जाता है। ऐसे व्यक्ति के साथ किसी ना किसी तरह की दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
6. सुबह उधार पैसे देने से महालक्ष्मी हो जाती हैं क्रोधित
जब आप सुबह के समय उठें तो किसी भी व्यक्ति को उधार पैसा ना दें। सुबह के समय उधार पैसा देने पर माता लक्ष्मी उन्हीं पैसों के साथ आपके घर से उसके घर चली जाती हैं जिसे आपने पैसे दिये हैं। और आप कंगाल हो सकते हैं। सुबह के समय कभी किसी को उधार पैसा नहीं देना चाहिए। नहीं तो आपको माता लक्ष्मी का विकराल रूप देखना पड़ सकता है। दरसअल जहां पर आप धन रखते हैं वहां पर सुबह के समय माता लक्ष्मी विश्राम करतीं हैं। और ऐसे में आप सुबह के समय किसी व्यक्ति को उधार पैसा देते हैं, तो आपको निर्धनता का सामना करना पड़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS