International Friendship Day 2023: इन देवताओं की दोस्ती है पवित्र, सदियों से दी जा रही मिसाल

International Friendship Day 2023: इन देवताओं की दोस्ती है पवित्र, सदियों से दी जा रही मिसाल
X
आज हम कुछ ऐसे हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने जरूरत पड़ने पर अपने दोस्ती को फर्ज निभाया और उनकी दोस्ती को सदियों तक याद रखा जाएगा।

International Friendship Day 2023 special: आज दुनिया भर में फ्रेंडशिप डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है। ये दिन भले ही 1958 से मनाया जाने लगा हो, लेकिन भारत में दोस्ती का पवित्र रिश्ता देवताओं के समय से हैं। आज हम कुछ ऐसे हिंदू देवताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने जरूरत पड़ने पर अपने दोस्ती को फर्ज निभाया और उनकी दोस्ती को सदियों तक याद रखा जाएगा।

1- भगवान कृष्ण और सुदामा

भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती के किस्से हम बचपन से ही टीवी सीरियल्स और कहानियों में देखते और सुनते आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के सच्चे मित्र हैं और उनकी दोस्ती हिंदु धर्म में सबसे पवित्र मानी जाती है।

2- भगवान राम और सुग्रीव

रामायण में हमने देखा था कि जब रावण माता सीता को उठाकर ले जाता हैं तो वानर राज सुग्रीव से भगवान राम की मित्रता हो जाती है। सुग्रीव अपनी सच्ची मित्रता तब तक निभाते हैं, जब तक राम रावण का वध नहीं कर देते। उनकी दोस्ती को सम्मान से देखा जाता है।

3- भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी

भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की दोस्ती इस संसार में सबसे अनोखी और पवित्र है। दोनों की दोस्ती के किस्से आज भी मशहूर हैं।

4- भगवान कृष्ण और द्रौपदी

कहा जाता है कि द्रौपदी की भगवान कृष्ण से बहुत गहरी मित्रता थी। द्रौपदी भगवान कृष्ण को 'सखा' कहकर पुकारा करती थी। हम सभी जानते हैं भगवान कृष्ण ने दरबार मेें पहुंचकर कौरवों से उनकी लाज बचाई थी।

5-भगवान विष्णु और भगवान शिव

भगवान विष्णु और शिवजी की दोस्ती भी हिंदू धर्म में बेहद पवित्र मानी जाती है।

6- भगवान कृष्ण और अर्जुन

भगवान कृष्ण पांडव अर्जुन के भी बहुत अच्छे मित्र थे। श्री कृष्ण ने कौरवों और पांडवों के साथ हुए युद्ध के दौरान हमेशा अर्जुन को सही पथ दिखाया। वह अपने दोस्त के लिए सार्थक बन गए।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान

Tags

Next Story