Janmashtami 2020 Date And Time : जानिए जन्माष्टमी पर आप क्या करें और क्या न करें

Janmashtami 2020 Date And Time : जन्माष्टमी का त्योहार (Janmashtami Festival) साल 2020 में 11 अगस्त 2020 (11 August 2020) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन कई हमसे जाने अनजाने में कुछ गलतियां हो जाती हैं और हम पाप के भागीदार बन जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आपको जन्माष्टमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
जन्माष्टमी पर क्या करें (Janmashtami Per Kya Kare)
1.जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही आपको जन्माष्टमी के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। इस दिन आपको हल्का भोजन ही करना चाहिए।
2.इस दिन आपको ब्राह्मचार्य का पालन अवश्य करना चाहिए।
3. जन्माष्टमी के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र धारण करके भगवान श्री कृष्ण के लड्डू गोपाल रूप का ध्यान करना चाहिए।
4.इसके बाद आपको व्रत का संकल्प लेना चाहिए और पूरी श्रद्धा से पूजा की तैयारी करनी चाहिए।
5. आपको जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा में नारियल और खीरा अवश्य रखना चाहिए।
6. इस दिन आपको भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री अत्याधिक प्रिय है।
7. भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर यानी रात 12 बजे उन्हें पंचामृत से स्नान अवश्य कराएं।
8.इसके बाद उनका श्रृंगार करके उन्हें नए वस्त्र पहनाएं।
9. वस्त्र पहनाने के बाद उनका विधिवत पूजन करें और उन्हें झूला अवश्य झूलाएं।
10. अंत में पंजीरी के प्रसाद का भोग लगाकर अपने व्रत का पारण करें।
जन्माष्टमी पर क्या न करें (Janmashtami Per Kya Na Kare)
1.जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस दिन आपको तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। आपको तुलसी सप्तमी तिथि को ही तोड़कर रख लेनी चाहिए।
2.इस दिन मसूर की दाल का प्रयोग वर्जित माना जाता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी मसूर की दाल का प्रयोग न करें।
3.आपको जन्माष्टमी के दिन अपने घर पर लहसून और प्याज का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
4.इस दिन आपको किसी की निंदा नहीं करना चाहिए और न हीं झूठ बोलना चाहिए।
5. जन्माष्टमी के दिन आपको घर के किसी भी बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए।
7. इस दिन लोग संतान प्राप्ति के लिए विशेष रूप से व्रत रखते हैं। इसलिए न तो अपने बच्चे को और न हीं किसी और के बच्चे को मारें।
8. जन्माष्टमी के दिन आपको किसी पशु पक्षी को भी न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए।
9.इस दिन भूलकर भी किसी पेड़ या पौधे को बिल्कुल भी नहीं काटें।
10. जन्माष्टमी के दिन आपको किसी ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति का अपमान भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS