Janmashtami 2022: लड्डू गोपाल के भोग में रखें इन बातों का ध्यान तो मिलेगा पूजा का पूरा फल

Janmashtami 2022: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के अवतरण दिवस के रुप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आधी रात को भगवान कृष्ण जी का जन्म हुआ था। अष्टमी के दिन रात को भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और उनको भोग चढ़ाया जाता है। इस पवित्र दिन पर बहुत सारे प्रसाद तैयार किए जाते हैं। कुछ स्थानों पर कान्हा जी को 56 भोग भी लगाए जाते हैं। वैसे तो लड्डू गोपाल की पूजा के कई नियम बताए गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिस नियम का ध्यान हर किसी को रखना चाहिए, वो है लड्डू गोपाल के भोग लगाने का। कहते हैं कि, लड्डू गोपाल को दिन में चार बार भोग जरुर लगाना चाहिए। तो आइए जानते हैं अपने घर में विराजमान लड्डू गोपाल को आप किस तरह से और किस चीज का भोग लगा सकते हैं।
लड्डू गोपाल को सबसे पहला भोग सुबह उठते ही लगाया जाता है। जोकि सुबह 06 से 07 बजे के बीच में लगाया जाता है। इस दौरान लड्डू गोपाल को जगाएं और दूध व माखन आदि से उनका भोग लगाएं। इसके बाद इस दूध का इस्तेमाल आप चाय आदि बनाने में कर सकते हैं।
वहीं दूसरा भोग स्वयं स्नान करके और लड्डू गोपाल को स्नान करवाने के बाद लगाएं। लड्डू गोपाल को स्वच्छ वस्त्र पहनाएं और इसके बाद दूसरा भोग लगाएं। श्रीकृष्ण जी को माखन-मिश्री और लड्डू अति प्रिय हैं। इन्हीं चीजों से श्रीकृष्ण जी का भोग लगाएं। इसके अलावा आप मौसमी फलों का भी भोग लगा सकते हैं।
तीसरा भोग दोपहर के समय भोजन का भोग लगाएं। जो भी भोजन आपने घर में बनाया हो, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, भोजन में लहसुन और प्याज ना डाले गए हों। क्योंकि अगर भोजन में आप लहसुन-प्याज का प्रयोग करते हैं तो आप गोपाल जी के लिए मीठी पूरी या पराठा बना सकते हैं।
चौथा भोग शाम के समय मखाने या मेवा का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल को पापड़-चिप्स का भोग भी लगा सकते हैं और रात्रि के समय घर में जो भी भोजन बना हो आप उसका भोग लगा सकती हैं। वहीं लड्डू गोपाल को शयन करवाने से पहले दूध का भोग जरुर लगाएं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS