Janmashtami 2023: इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

Janmashtami 2023: इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और तिथि
X
Janmashtami 2023: हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है।

Janmashtami 2023: हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि के दिन मध्य रात्रि के समय भगवान श्री कृष्ण (Sri Krishna)का जन्म हुआ था। आइये जानते हैं इस साल कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी।

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 तिथि

हिन्दू शास्त्र के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 सितंबर, 2023 के दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर शुरू हो जाएगी और इसका समापन 7 सितंबर को शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। शास्त्र के अनुसार, 6 सितंबर बुधवार के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। भगवान श्री कृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) 16 सितंबर, 2023 बुधवार के दिन रात के समय 11 बजकर 57 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 42 मिनट के बीच शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर को सुबह 09 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 07 सितंबर को 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 7 सितंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट तक होगा।

Also read: इस दिन है विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

कृष्ण जन्माष्टमी 2023 महत्व

शास्त्रों के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की विधि-विधान (Law And Order) से पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, रात के समय ही भगवान के भजन-कीर्तन करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के मंदिरों को बहुत अच्छे से सजाया जाता है और इसके साथ ही कई जगहों पर इस दही हांडी का आयोजन भी किया जाता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story