Lord Krishna: घर में रखें कृष्ण भगवान की ऐसी मूर्ति, पति-पत्नी के रिश्तों में आएगी मिठास

Lord Krishna: घर में रखें कृष्ण भगवान की ऐसी मूर्ति, पति-पत्नी के रिश्तों में आएगी मिठास
X
Lord Krishna: सनातन धर्म में लोग घरों में देवी-देवताओं की तरह-तरह फोटो या फिर मूर्तियां रखते हैं। इस धर्म में देवी-देवताओं का एक अलग ही विशेष स्थान होता है। अगर आप अपने घर में इस तरह की भगवान कृष्ण की मूर्ति लगाते हैं, तो आपके घरों में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होगी।

Lord Krishna: सनातन धर्म में लोग अपने घरों में देवी-देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियां लगाते हैं। मान्यता है कि भगवान की तस्वीरें और मूर्तियां लगाने से घरों में पॉजिटिव एनर्जी आती हैं और भगवान की कृपा परिवार के लोगों पर बनी रहती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि घर में कृष्ण भगवान (Lord Krishna) की मूर्ति लगाने का क्या महत्व है। ये तस्वीरें और मूर्तियां कैसी होनी चाहिए।

घरों में रखें राधा-कृष्ण की पूर्ति

हिन्दू पंचांग के अनुसार, अपने घर में राधा और कृष्ण की मूर्ति रखने से पति और पत्नी के रिश्ते में मिठास आती है। राधा रानी और भगवान कृष्ण प्रेम का प्रतीक माने जाते हैं। घरों में राधा-कृष्ण की मूर्ति लगाने से घर के सारे तनाव दूर हो जाते हैं। वैवाहिक संबंध और मजबूत हो जाती है। अगर किसी पति-पत्नी के रिश्तों में कोई अनबन होती है तो उसे रोज राधा और कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए लगाए ये मूर्तियां

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप अपने घरों में गोवर्धन पर्वत उठाते हुए भगवान कृष्ण की फोटो लगाते हैं तो इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा, आप अगर अर्जुन को गीता का ज्ञान देते हुए भगवान कृष्ण की प्रतिमा लगाते हैं तो आपके आत्मविश्वास में कोई कमी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें... सावन महीने में घरों में छिपकली दिखने का क्या है संकेत, जानें इसकी विशेषता

कृष्ण भगवान की कालिया नाग पर खड़े हुए तस्वीर

भगवान कृष्ण की कालिया नाग पर खेड़ हुए तस्वीर अपने घरों में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि इस फोटो को लगाने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसके साथ ही भगवान कृष्ण की बांसुरी वाली तस्वीर लगाने से घर से नकारात्मक चीजें दूर हो जाती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story