Janmashtami 2023: जन्माष्टमी के दिन करें ये विशेष उपाय, लड्डू गोपाल जैसी सुंदर मिलेगी संतान

Janmashtami 2023: सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का एक अलग ही विषेश महत्व होता है। यह त्योहार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो इसी दिन मध्य रात्रि के समय भगवान विष्णु के स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस के शुभ अवसर पर हर साल लोग कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बड़े धूमधाम के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं और पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर, 2023 बुधवार के दिन मनाई जाएगी। आइये हम जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन क्या खास चीज की जाए, जिससे भगवान कृष्ण का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप
हिन्दू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर कोई बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होती है। दरअसल, सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज। अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।। इन मंत्रों का 108 बार जाप करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही, घर-परिवार में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें... भूलकर भी किसी को बिना पैसों के न दें ये चीजें, घर में होने लगेगी बर्बादी
संतान प्राप्ति के लिए ये योग
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की अराधना करने से संतान की प्राप्ति के योग बनते हैं। इस दिन अपने घर पर गाय का बछड़े लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही, भगवान कृष्ण के पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा ही करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS