Janmashtami 2022: कान्हा के जन्मदिन पर राशि के मुताबिक उन्हें अर्पित करें ऐसा फूल, फिर देखें चमत्कार

Janmashtami 2022: कान्हा के जन्मदिन पर राशि के मुताबिक उन्हें अर्पित करें ऐसा फूल, फिर देखें चमत्कार
X
Janmashtami 2022: भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल भादों के महीने में अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। वहीं इस साल 18 और 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार वृद्धि और ध्रुव योग बन रहे हैं, जोकि जन्माष्टमी के लिए बहुत ही शुभ योग हैं।

Janmashtami 2022: भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल भादों के महीने में अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। वहीं इस साल 18 और 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार वृद्धि और ध्रुव योग बन रहे हैं, जोकि जन्माष्टमी के लिए बहुत ही शुभ योग हैं। इन योगों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा-पाठ करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं कान्हा को राशि के अनुसार, श्रृंगार और फूल चढ़ाने से मुश्किलें दूर होती हैं और व्यक्ति को खूब तरक्की मिलती है। तो आइए जानते हैं इस बार जन्माष्टमी पर कान्हा को राशि के अनुसार, किस रंग का पुष्प अर्पित करें और कैसे वस्त्रों से उनका श्रृंगार करें।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी और जीवन में खूब तरक्की होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को जन्माष्टमी के अवसर पर कान्हा को सफेद रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे आपके ऊपर कन्हैया की कृपा बनी रहेगी और जीवन में शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कन्हैया पर तुलसी अर्पित करनी चाहिए। इससे आपमें साहस और बल की वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को बाल गोपाल की पूजा में सफेद रंग के वस्त्र और पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे आपको यश और वैभव में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को गुलाब का पुष्प अर्पित करें। इससे आपका मान-सम्मान बढेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को कान्हा को हरे रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे उनकी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

तुला राशि

इस राशि के जातकों पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा होती है और इनको कान्हा का श्रृंगार केसरिया रंग के वस्त्रों के साथ करके गुडहल का पुष्प अर्पित करने से मनोवांछित फल मिलता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को कान्हा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे आपके सारे कार्य पूरे होंगे और तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को कन्हैया को इस बार पीले रंग के पुष्प अर्थात पीला कनेर के पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा।

मकर रशि

मकर राशि के लोगों को कान्हा पर सफेद कलर के पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे आपके घर में शांति का वास रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को गुलाब का पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा। इससे आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को जन्माष्टमी पर मालती का पुष्प अर्पित करना चाहिए। इससे आपके हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story