Jitiya Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें इसका महत्व

Jitiya Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें इसका महत्व
X
Jitiya Vrat 2023: हिन्दू धर्म में सभी व्रत और त्योहार का अलग-अलग अपना महत्व होता है। जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत अपने संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए रखा जाता है। आइए, आज हम जानते हैं कि इस व्रत का महत्व...

Jitiya Vrat 2023: हिन्दू धर्म में सभी व्रत और त्योहार का अलग-अलग अपना महत्व होता है। ऐसे कई व्रत और त्योहार होते हैं, जो अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। इसके अलावा अपने बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए भी एक व्रत रखा जाता है, जिसे जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत कहा जाता है। यह व्रत अपने संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए रखा जाता है। आइए, इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस साल जितिया व्रत कब मनाया जाएगा और इसका क्या महत्व है।

इस बार कब है जितिया व्रत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से नवमी तिथि तक जितिया का व्रत रखा जाता है। इस साल यह 6 अक्टूबर को रखा जाएगा। इसमें व्रती एक दिन पहले से प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन का त्याग कर देते हैं। इस व्रत को पूरे विधि-विधान से किया जाता है।

ये भी पढ़ें... इन राशियों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें इसकी वजह

जितिया व्रत का क्या है महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस व्रत के दौरान माताएं 24 घंटे निर्जला उपवास रखती है। अपने बच्चों की चारों दिशाओं में प्रसिद्धि प्राप्ति के लिए इस व्रत-त्योहार को रखती है। इस व्रत को रखने से घर की सारी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story