Jitiya Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Jitiya Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा जितिया का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
X
Jitiya Vrat 2023: धार्मिक मान्यताओं की मानें तो हर वर्ष अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर नवमी तिथि तक जितिया का त्योहार रखा जाता है। इस साल जितिया पर्व का त्योहार 6 अक्टूबर, 2023 को मनाया जाएगा। आइये हम इस जितिया व्रत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Jitiya Vrat 2023: धार्मिक मान्यताओं की मानें तो हर वर्ष अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि से लेकर नवमी तिथि तक जितिया का व्रत रखा जाता है। इस साल जितिया पर्व का त्योहार 6 अक्टूबर, 2023 को मनाया जाएगा। बता दें कि इस व्रत को जिउतिया और जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं संतान की आयु लंबी होने के लिए रखती है। साथ ही इस व्रत को रखने से भगवान कृष्ण की भी आशीर्वाद बनी रहती है। इसके अलावा, नवविवाहित महिलाओं संतान की प्राप्ति के लिए जितिया का व्रत रखती हैं। आइये हम इस जितिया व्रत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जितिया व्रत का शुभ मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 6 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन जितिया व्रत सुबह 6 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। वहीं, अगले दिन यानी 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर समाप्त होगा। हिन्दू धर्म में उदया तिथि का मान होता है। इसी के चलते 6 अक्टूबर को जितिया व्रत रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें... Garuda Purana: इन चीजों से दूरी बनाने में ही है भलाई, मृत्यु को करती है आमंत्रित

जितिया व्रत का महत्व

हिन्दू धर्म में जितिया पर्व का बहुत ही विशेष महत्व होता है। इस व्रत को करने से संतान की आयु में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही इस व्रत को करने से पुत्र को आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। व्रत में महिलाएं 24 घंटे तक निर्जला उपवास रहती हैं। इसके बाद भगवान का नाम लेते हए इस व्रत को तोड़ती है। इसके साथ ही नवविवाहित महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story