July 2023 Vrat Festival: साल में जुलाई माह क्यों है खास, जानें इस माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

July 2023 Vrat Festival: साल में जुलाई माह क्यों है खास, जानें इस माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
X
July 2023 Vrat Festival: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल जुलाई में सावन और अधिकमास दोनों का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, जुलाई में कई सारे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं जुलाई में व्रत-त्योहारों के बारे में...

July 2023 Vrat Festival List: धार्मिक और शास्त्र की दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस माह में भगवान नारायण चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु निद्रा में जाते हैं, तो उस समय से चातुर्मास आरंभ हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह के त्रयोदशी तिथि से जुलाई का महीना शुरू हो रहा है।

पंचांग के अनुसार, 1 जुलाई को शनि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल जुलाई में सावन और अधिकमास दोनों का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, जुलाई में कई सारे व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं जुलाई में व्रत-त्योहारों के बारे में...

ये भी पढ़ें- Sawan 2023 Vrat Festival: जुलाई में होगी सावन की शुरुआत, जानें पूरे सावन में व्रत-त्योहारों की सूची

जुलाई 2023 में व्रत-त्योहार की सूची

1 जुलाई 2023 दिन शनिवार को शनि प्रदोष व्रत, जया पार्वती व्रत

2 जुलाई 2023 दिन रविवार को कोकिला व्रत

3 जुलाई 2023 दिन सोमवार को आषाढ़ पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा

4 जुलाई 2023 दिन मंगलवार को सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत

6 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को गजानन संकष्टी चतुर्थी

7 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को पंचक शुरू

9 जुलाई 2023 दिन रविवार को कालाष्टमी, भानु सप्तमी

10 जुलाई 2023 दिन सोमवार को पहला सावन सोमवार

11 जुलाई 2023 दिन मंगलवार को दूसरा मंगला गौरी व्रत

13 जुलाई 2023 दिन गुरुवार को कामिका एकादशी

14 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत

15 जुलाई 2023 दिन शनिवार को सावन मासिक शिवरात्रि

16 जुलाई 2023 दिन रविवार को कर्क संक्रांति

17 जुलाई 2023 दिन सोमवार को श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या

18 जुलाई 2023 दिन मंगलवार को अधिकमास शुरू, तीसरा मंगला गौरी व्रत

21 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को विनायक चतुर्थी

24 जुलाई 2023 दिन सोमवार को तीसरा सावन सोमवार

25 जुलाई 2023 दिन मंगलवार को चौथा मंगला गौरी व्रत

29 जुलाई 2023 दिन शनिवार को पद्मिनी एकादशी

30 जुलाई 2023 दिन रविवार को रवि प्रदोष व्रत

31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को चौथा सावन सोमवार

जुलाई में 4 सावन सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत

इस बार देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए जुलाई में चार सोमवार का व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, जिस तरह सावन में सोमवार का दिन बहुत खास होता है, उसी तरह सावन में मंगलवार का दिन भी बहुत खास होता है। पंचांग के अनुसार, जुलाई में चार मंगलवार भी पड़ रहा है, इस दिन मंगला गौरी का व्रत रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Mangala Gauri Vrat 2023: कब है मंगला गौरी व्रत, जानें शुभ तिथि, महत्व और पूजा विधि

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story