Jyeshtha Purnima 2020: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, होंगी सारी मनोकामनाएं पूर्ण

Jyeshtha Purnima 2020: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, होंगी सारी मनोकामनाएं पूर्ण
X
शास्त्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज के दिन वट सावित्री व्रत भी होता है। शास्त्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज के दिन कुछ उपाय किए जाए तो कहते है कि व्यक्ति को जीनव में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आज हम आपको बताएंगे ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपायों के बारे में।

शास्त्रों में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है की इस दिन से श्रद्धालु गंगा जल लेकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते हैं। यह हिंदू वर्ष का तीसरा माह होता है। इस समय गर्मी अपने चरम पर होती है। इसलिए इस महीने में जल का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। यदि आज के दिन कुछ उपाय किए जाए तो कहते है कि व्यक्ति को जीनव में सभी सुखों और धन धान्य की प्राप्ति होती है। आज हम बताते है ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले विशेष कार्य और उपाय क्या है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

कहते है कि आज के दिन पीपल के वृक्ष पर भगवान विष्णु जी और देवी लक्ष्मी संग विराजते हैं इसलिए आज सुबह स्नान कर यदि एक लोटा कच्चा दूध मिलाकर जल बतासा या नीची पीपल के पेड़ को अर्पित किया जाए तो इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

घर के मंदिर में विष्णु जी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाकर पूजा करें और फूलो से उनका श्रृंगार करें।

जिन जातको की जन्म कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो आज के दिन विष्णु सहस्त्रनाम या शिवाष्टक का पाठ करना लाभकारी होता है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को 11 कौडियां हल्दी का तिलक कर अर्पित करें और अगले दिन इन्हें लाल कपड़े में बाधकर तिजोरी में रख दें इससे जीवन में सुख समृद्धि और आर्थिक सम्पन्नता होती है।

Tags

Next Story