jyeshtha purnima 2022: ज्येष्ठ पूर्णिमा को दिखेगा सबसे सुंदर चांद, ये राशियां होंगी पुत्रवान और धनवान

jyeshtha purnima 2022: 14 जून को साल की सबसे बड़ी पूर्णिमा है, जिसे ज्येष्ठ पूर्णिमा कहा जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि, पूर्णिमा की रात को अर्थात चंद्रमा की रात को चंद्र दर्शन करते हुए आप जो भी मनोकामना बोलते हैं, वो सभी इच्छा और मनोकामना पूरी होती हैं। पूर्णिमा की रात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है।
ये भी पढ़ें: Panchak 2022: जून माह में बन रहा मृत्यु पंचक का योग, जानें इसका डेट और टाइम
पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी की पूजा करते समय मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही भगवान नारायण और भगवान शिव के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।
वहीं इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बेहद ही शुभ योग बन रहा है। क्योंकि इस दिन वट सावित्री पूजा भी है। जो भी व्यक्ति सूर्यास्त के बाद वट और पीपल वृक्ष के नीचे दीप जलाते हैं और इन वृक्षों की परिक्रमा करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो जाती हैं।
वहीं इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक करते हैं और भगवान श्रीहरि की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामना भी पूरी हो जाती हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सात राशियां बेहद ही भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशियों का योग बहुत ही अच्छा बन रहा है। भगवान की कृपा से इनको विशेष लाभ मिलेगा और इन लोगों को पुत्र-धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामना बोलें और चंद्रमा को अर्घ्य देते समय आप लोटे में थोड़े चावल, शक्कर, गंगाजल मिश्रित जल भरकर उससे अर्घ्य दें।
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान श्रीहरि को तुलसी पत्र अर्पित करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को इस दिन शुभ लाभ की प्राप्ति हो सकती है और ये राशि इस दिन बेहद ही भाग्यशाली रहने वाली हैं। इन राशियों का योग इस दिन बेहद ही शुभ है।
पूर्णिमा का दिन हिन्दू धर्मशास्त्रों में बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सत्यनाराण भगवान की पूजा का भी विशेष महत्व है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS