5 जून को 70 साल बाद दिखेगा ज्येष्ठ पूर्णिमा का चांद, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत

5 जून 2020 को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। यह पूर्णिमा साल में सबसे महत्वपूर्ण और फलदायी पूर्णिमा मानी जाती है। इस पावन तिथि पर कबीर दास जयंती और वट पूर्णिमा व्रत जैसे व्रत भी मनाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसका महत्व और भी बड़ जाता है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार माता लक्ष्मी जी का दिन कहलाता है। जिस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा हो जाए, उसका तो भाग्य ही चमक जाता है, क्योंकि जब मा लक्ष्मी किसी से प्रसन्न हो जाती है तो छप्पर फाड़ के देती है। यह पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी जी का सबसे प्रिय दिन भी होता है। तो ऐसे में माता लक्ष्मी का प्रिय मंत्र ऊँ महालक्ष्मी नमो नम: का 21 बार मां लक्ष्मी जी के आगे बठकर जाप करें तो मां की कृपा आप पर भी बन जाएगी। कहते है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सच्चे मन से पूजा आराधना करने से इसी जन्म में मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।
ज्योषित शास्त्र के अनुसार इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहने वाली है, क्योंकि इस दिन सत्तर सालो के बाद विशेष महासयोंग बन रहा है। साल का दूसरा और सबसे लम्बा चंद्रग्रहण लग रहा है। जो कि उप छाया चंद्र ग्रहण होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस प्रकार के चंद्रग्रहण को माघ चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस ग्रहण चंद्रमा का कोई भी हिस्सा नहीं छिपेगा। इस बार का चांद मटमैला दिखाई देगा। बतादें कि यह ग्रहण 5 जून की रात में शुरू होगा। 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से ग्रहण शुरू होगा और इसकी समाप्ति 6 जून रात्रि 2 बजकर 32 मिनट पर होगी और रात 12 बजकर 54 मिनट पर यह अपने पूर्ण प्रभाव में होगा। ग्रहण काल की कुल अवधि 3 घंटे 15 मिनट की होगी।
चंद्रग्रहण और पूर्णिमा के विशेष संयोग की वजह से आप कई सारे उपाय करके अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और विष्णु की पूजा का विधान होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की आराधना करने से जीवन में आपकी खुशियों की कमी नहीं होगी। यदि आप कोई भी परेशानी चल रही है तो आप माता लक्ष्मी जी के आगे एक तेल का दीपक जरूर जलाएं और आपकी जो भी मनोकामना है उसको आप मन ही मन मातारानी को बोल दें। इसके बाद आप मां लक्ष्मी जी की आरती करें।
इस पूर्णिमा के दिन कई शुभ संयोग बनने से कुछ राशि वालों को बेहद लाभ हो सकता है। इन राशियों और होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।
इस मौके पर वृषभ राशि, कर्क राशि, मकर राशि, सिंह राशि, कन्या राशि और कुंभ राशि की किस्मत चमकेगी। माता लक्ष्मी जी की कृपा से इन राशि वालों का भाग्य चमकने वाला है। जिसकी वजह से अब इनके सभी दुखों का अंत हो जाएगा। अब इनके जीवन में अच्छा समय आने वाला है। आप लोगों को नौकरी के क्षेत्र में अच्छा पद हासिल हो सकता है। आप लोग आने वाले समय में अच्छी प्रगति को हासिल करने वाले है कुछ नया सिखने का प्रयत्न भी आप कर सकते हैं। साथ ही कोई बड़ा कदम आने वाली दिनों में उठाना पड़ सकता है। इसलिए आप जो भी कुछ करें उसे सावधानी पूर्वक और सोच समझ कर ही करें। आपकी मेहनत का परिणाम आने वाले समय में अवश्य मिलने वाला है। जो भी आपके हुए कार्य थे वे अब आसानी से पूरे होने वाले हैं। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि अपना कीमती समय बेकार की बातों में बर्बाद न करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS