Jyotish Shastra: इन राशियों के लिए आने वाले 140 दिन हैं बेहद शुभ, बरसेगी इन ग्रहों की कृपा

Jyotish Shastra: इन राशियों के लिए आने वाले 140 दिन हैं बेहद शुभ, बरसेगी इन ग्रहों की कृपा
X
Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन खास महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ परिणाम पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसी प्रकार आने वाले 140 दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेंगे और इन राशियों पर मंगल, बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है।

Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन खास महत्व रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ परिणाम पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसी प्रकार आने वाले 140 दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेंगे और इन राशियों पर मंगल, बुध ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किन राशियों पर मंगल और बुध की कृपा होने से उनके भाग्य में वृद्धि होने वाली है और 140 दिन किन राशि वालों के लिए वरदान के समान हैं।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाले 140 दिन वरदान के समान हैं। इन लोगों को सभी कार्यों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नए मकान और दुकान आदि का भी योग बन सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान अनेक प्रकार के लाभ के योग बन सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान जिंदगी खुशहाल रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये समय अत्यंत फलदायी साबित होगा। नौकरी और बिजनेस के लिए ये समय खास साबित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अवश्य नौकरी मिल सकती है। आप लोग धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। धन लाभ के साथ-साथ आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन सुखमय रहेगा। कार्यों की प्रसंसा होगी।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए इस दौरान आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। मकान और वाहन खरीदने का योग बनेगा। हर कार्य में सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बरसेंगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा और ये समय आपके लिए वरदान साबित होगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story