Jyotish Shastra: शनि 29 अप्रैल से इन राशि के लोगों को नहीं करेंगे परेशान, ये है इसकी बड़ी वजह

Jyotish Shastra: शनि 29 अप्रैल से इन राशि के लोगों को नहीं करेंगे परेशान, ये है इसकी बड़ी वजह
X
Jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को प्रमुख ग्रह माना गया है। कलियुग में शनि को इसलिए भी प्रभावी माना गया है, क्योंकि ये कर्मफल दाता हैं। यानि शनि मनुष्य को कर्मों का फल प्रदान करते हैं। शनि सदैव अशुभ फल देते हैं ऐसा कतई नहीं है और अब शनि के नाम पर भयभीत होने की भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि शनिदेव शुभ फल भी प्रदान करते हैं। शनि विशेष अवस्था में ही बुरे फल देते हैं।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: भाग्‍योदय कर देते हैं शनि, बस कर लें आप ये काम

शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। तुला इनकी उच्च राशि है, वहीं धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति से इनके संबंध सामान्य हैं। कुलमिलाकर पांच ऐसी राशियां हैं जिनपर शनिदेव की दशा का उतना प्रभाव नहीं होता है, जितना बाकी राशियों पर होता है। शनि की सभी प्रिय राशियां इस समय साढ़े साती और ढैय्या से पीड़ित हैं।

तुला राशि

तुला राशि शनिदेव की उच्च राशि मानी जाती है। इस राशि के ऊपर शनिदेव की शुभ दृष्टि रहती है। लेकिन तुला राशि के जातक इस समय शनि की ढैय्या से पीड़ित हैं। वहीं इस साल आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। 29 अप्रैल 2022 को शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब आप शनि की दशा से मुक्त हो जाएंगे।

धनु राशि

इस राशि वाले जातकों पर इस समय शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। वहीं ये शनिदेव की प्रिय राशि है। इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु से शनि के सम संबंध हैं। जिसका अर्थ हैं कि शनिदेव ना तो इनके दुश्मन हैं और ना ही पक्के मित्र। ऐसा माना जाता है कि, धनु राशि के जातकों पर शनि की दशा का 29 अप्रैल 2022 को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

मकर राशि

शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं और वर्तमान में इस राशि पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। क्योंकि शनिदेव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं इसीलिए इन पर भी शनि की दशा का उतना प्रभाव नहीं होगा। मकर राशि वालों को 29 मार्च 2025 में शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।

कुंभ राशि

इस राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। शनिदेव इस राशि के स्वामी हैं। आपको शनि की दशा से मुक्ति 2027 में मिलेगी। तब तक आपको हर काम में सतर्कता बरती होगी।

मीन राशि

इस राशि के लोग शनि की दशा की चपेट में नहीं हैं, लेकिन 29 अप्रैल 2022 से आप पर शनि साढ़े साती शुरु हो जाएगी। बता दें कि, इस राशि पर भी शनि का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, जितना की अन्य राशियों पर पड़ता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story