Jyotish Shastra: अगस्त में जन्में लोगों में क्या होती हैं खूबियां और कमियां, जानें इनकी कामयाबी की ये खास वजह

Jyotish Shastra: अगस्त में जन्में लोगों में क्या होती हैं खूबियां और कमियां, जानें इनकी कामयाबी की ये खास वजह
X
Jyotish Shastra: साल 2022 का अगस्त माह शुरू हो गया है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र, राशि, जन्म तारीख और महीने से व्यक्ति के स्वभाव का पता लगाया जाता है। इस हिसाब से अगस्त माह में जन्में लोगों के ऊपर सूर्यदेव का प्रभाव देखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं कैसे होते हैं अगस्त माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति और क्या होती हैं इनकी खूबियां व कमियां।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त में जन्में लोग आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं और मानसिकता से बहुत मजबूत होते हैं। ये अपने इमोशंश को कंट्रोल करना बाखूबी जानते हैं। इसके अलावा ये लोग स्वभाव से मेहनती और साहसी होते हैं। किसी भी बात को ये सबके सामने बेबाक तरीके से रखते हैं। इन्हें दूसरों से अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। इनका यही स्वभाव इन्हें कई बार मुसीबत में भी डाल देता है।

इस माह जन्म लेने वाले लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है। इसीलिए इन्हें हर काम को अपने तरीके से करना पसंद होता है। अपने लक्ष्य को हासिल करने में ये लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं और उसमें ये लोग सफलता भी पाते हैं। इनके बोलने का अंदाज काफी प्रभावशाली होता है।

इनकी वाणी में चतुराई झलकती है। इसीलिए कई लोग इनके मुरीद हो जाते हैं। ये लोग अपनी पर्सनल बातों को केवल चुनिंदा लोगों के सामने ही शेयर करते हैं।

ये लोग स्वभाव से कठोर होते हैं। ये लोग हर काम और पैसे का बाखूबी हिसाब रखते हैं। क्योंकि इसी वजह से पैसों की बचत कर पाने में ये लोग कामयाब होते हैं और इसी कारण से ये लोग मनी माइंडेड कहलाते हैं।

इसके अलावा अगस्त में पैदा हुए लोग प्रतिभा के धनी होते हैं। कला-साहित्य और विभिन्न रचनात्मक विधियों में ये लोग अपनी अलग छाप छोड़ते हैं। ये लोग अपनी राह खुद बनाते हैं। वहीं किसी के अंडर में काम करना इन्हें पसंद नहीं होता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story