Jyotish Shastra: कंगाल कर देती हैं लोगों को ये आदतें, जीवन को तबाह होने से बचाना चाहते हैं तो तुरंत छोड़ दें

Jyotish Shastra: व्यक्ति कैसा जीवन जियेगा इसमें उसकी मेहनत, किस्मत और भाग्य का बड़ा योगदान होता है। लेकिन व्यक्ति का स्वभाव, व्यवहार और आदतें भी इसमें अहम रोल निभाती हैं। यदि व्यक्ति का स्वभाव और आदतें ठीक ना हो तो ना तो उसे आसपास के लोग पसंद करते हैं और ना ही उसे भगवान पसंद करते हैं। वहीं देवी-देवताओं की कृपा पाने के लिए हमेशा ही हमें कुछ बुरी आदतों से बचना चाहिए। वरना उसे कंगाल और बर्बाद होते देर नहीं लगती है। तो आइए कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जिन्हें हमें हमेशा ही दूर रहना चाहिए।
व्यक्ति की आदतें ना केवल उसके जीवन, सफलता, असफलता, रिश्ते आदि स्थिति को बल्कि उसके ग्रहों तक को प्रभावित करती हैं। ऐसी बुरी आदतें अपनाना आपको अपने जीवन में मुसीबतों को न्यौता देना है।
नाखून चबाना
नाखून चबाना आत्मविश्वास में कमी होने की निशानी है। साथ ही यह बुरी आदत कई बीमारियों का कारण भी बनती है। वहीं ज्योतिष की नजर से देखें तो नाखून चबाने की आदत विवादों को खुद न्यौता देती है। इस आदत के चलते कई ग्रह बुरा असर देने लगते हैं। लिहाजा इससे हमें हमेशा बचना चाहिए।
झूठे बर्तन रखना
रात में खाना खाने के बाद झूठे बर्तन रखना या ऐसे ही छोड़ देना व्यक्ति को जीवन में नाकामयाब बनाता है। हमेशा अपने झूठे बर्तनों को रात में ही साफ करना चाहिए। यदि बर्तनों को रात में साफ ना कर पाएं तो कम से कम उन्हें किचन में छोड़ने की गलती ना करें। ये गलती अच्छे भले आदमी को भी गरीब बना देती है।
जूते चप्पल
ऐसे लोग जो जूते-चप्पल को अव्यवस्थित तरीके से रखते हैं, उन्हें अपने कामकाज में बार-बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। खास तौर से घर के मुख्य दरवाजे के सामने जूते-चप्पल कभी नहीं रखने चाहिए। ऐसी जगहों पर मां लक्ष्मी कभी भी वास नहीं करती है।
पैर हिलाना
ज्योतिष शास्त्र में बैठे-बैठे पैर हिलाने की आदत को बहुत ही अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि, व्यक्ति के मानसिक तौर पर कमजोर होने का यह इशारा होता है। साथ ही यह कुंडली में चंद्रमा को कमजोर करता है और व्यक्ति को तनाव का शिकार बनाता है।
पशु-पक्षियों और जानवरों को भोजन ना देना
पशु-पक्षियों और वेजुबान जानवरों को दाना डालने और भोजन कराने से बहुत पुण्य मिलता है। इससे कुंडली में अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं। खासतौर पर इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और इस ग्रह की रूकावटें दूर होती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS