Jyotish Shastra : लड़कियां पैर में क्यों बांधती हैं काला धागा, फायदे जानकर चौंक जाओगे आप

Jyotish Shastra : लड़कियां पैर में क्यों बांधती हैं काला धागा, फायदे जानकर चौंक जाओगे आप
X
  • जानें, लड़कियों के पैर में काले धागे का रहस्य
  • जानें काला धागा किस दिन पैर में बांधने से मनुष्य हो जाता है अमीर

Jyotish Shastra : कई बार आपने लड़कियों के पैर में काले धागे को देखा होगा, लेकिन आप यह नहीं जानते होंगे कि लड़कियां ऐसा क्यों करती हैं। इस बात के पीछे की वजह को शायद कोई ही जानता होगा। वहीं आजकल पैर में काला धागा बांधना फैशन की तरह बन चुका है। कई लड़कियां सिर्फ इसे फैशन के लिए अपने पैर में बांधती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई लोग पैरों के अलावा अपने हाथों में अथवा गले में भी काला धागा पहनते हैं। कई परिजन बचपन से ही अपने बच्चों को काला धागा बांध देते हैं। इसके पीछे मुख्य वजह ये होती है कि उन्हें नजर ना लगे। वहीं काला धागा बांधने के पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी हैं।

ये भी पढ़ें : Zodiac Signs : धनवान होते हैं इन राशियों के लोग, बिना मतलब के नहीं जाते किसी के पास

मनुष्य का शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है। जिनमें पृथ्वी, वायु, अग्नि, जल और आकाश तत्व शामिल हैं। इन पांच तत्वों से मानव शरीर को ऊर्जा मिलती है। इस ऊर्जा से ही हम अपने कामों को पूरा करते हैं। इनसे ही हमें हर प्रकार की सुविधा प्राप्त होती है। जब कभी किसी की बुरी नजर लगती है तो इन पंचतत्वों से मिलने वाली संबंधित सकारात्मक ऊर्जा हम तक पहुंच पाती है। जिसके कारण शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शरीर में काला धागा बांधा जाता है। काला धागा सारी नेगेटिव एनर्जी को अपनी ओर खींच लेता है।

वहीं काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है। इसीलिए काला धागा बुरी नजर को या बुरी ऊर्जाओं को अवशोषित कर लेता है और उनका प्रभाव मनुष्य पर पड़ने नहीं देता।

ज्योतिष की नजर में ये माना जाता है कि एक पैर में काला धागा बांधने से व्यक्ति मालामाल भी हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार, काले धागे को मंगलवार और शनिवार के दिन ही बांधना चाहिए।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story