Jyotish Shastra: सुबह उठने पर कभी ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Jyotish Shastra: सुबह उठने पर कभी ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
X
Jyotish Shastra: शास्त्रों में दिन की शुरुआत शुभ कार्यों के साथ करने पर जोर दिया गया है। माना जाता है कि, सुबह उठकर यदि अच्छा कार्य करते हैं तो मन-मस्तिष्क पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। जोकि पूरे दिन आपके कार्यों को करने की ऊर्जा प्रदान करता है। यही कारण है कि, सुबह उठकर गलतियां नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Jyotish Shastra: घर में गंगाजल रखने से पहले जान लें ये बात, वरना...

मान्यता है कि, सुबह उठकर तुरंत अपने चेहरा नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना गया है।

वहीं शुभ उठकर जंगली जानवरों की तस्वीरें भी नहीं देखनी चाहिए। माना जाता है कि, इससे विवाद होने की संभावनाएं होती हैं।

सुबह उठकर स्वयं की परछाई भी नहीं देखनी चाहिए। माना जाता है कि, परछाई देखने से आप अज्ञात भय और तनाव के शिकार हो जाते हैं। इसीलिए सुबह उठकर ये गलतियां बिलकुल भी नहीं करनी चाहिए।

सुबह उठकर भगवान का स्मरण करना चाहिए और उनका ध्यान करते हुए भगवान का धन्यवाद करना चाहिए। तथा साथ ही भगवान का स्मरण करते हुए अपने दोनों हाथों की हथेलियों को देखना चाहिए। वहीं हथेलियों को देखते हुए आपको एक मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र

कराग्रे वसते लक्ष्मी, कर मध्ये सरस्वती।

कर मूले तू गोविंद:, प्रभाते कर दर्शनं।।

इस मंत्र को बोलने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि, हाथों के अग्र भाग में लक्ष्मी जी, मध्य में मां सरस्वती और मूल में विष्णु भगवान का वास होता है। इसीलिए सुबह उठकर हथेली को देखना अत्यंत शुभ माना जाता है।

सुबह उठकर कुछ गलतियां करने से पाप ग्रह राहु परेशान करने लगते हैं। जो लोग सुबह उठकर नशा आदि करते हैं, उन्हें राहु अशुभ फल प्रदान करते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में संघर्ष कभी कम नहीं होता है। सफलता पाने के लिए ऐसे लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story