Jyotish Shastra : बुधवार को करें ये उपाय बुध दोष से मिलेगी मुक्ति, होगी सभी परेशानियां दूर

Jyotish Shastra : बुध दोष जिस जातक की कुंडली में लगता हैं, उसका जीवन परेशानियों से घिर जाता है। पद प्रतिष्ठा, मान सम्मान और यश बल आदि में गिरावट आने लगती है। बुध खराब होने के कारण शिक्षा प्रभावित होती है। बुध ग्रह के अधिष्ठाता देव शिवपुत्र गणेश हैं। इस स्टोरी में जानें बुध दोष के उपाय, जिन्हें करने से आपका बुध दोष तो दूर होगा ही साथ ही जीवन की सभी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं बुधवार को करने वाले बुध दोष के उपायों के बारे में...
बुध दोष के उपाय (Budh Dosh Ke Upay)
- बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए।
- "ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" मंत्र का जाप 5 बार 108 करना चाहिए।
- घर के पूर्वी भाग में लाल झंडा लगायें।
- बुध दोष से पीड़ित जातक को सोने के आभूषण अवश्य पहनने चाहिए।
- बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को हरे रंग के कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए और साथ ही हरे रंग की वस्तुओं से परहेज करना चाहिए।
- घर में चौड़े पत्ते वाले पेड़- पौधे जरुर लगायें और हो सके तो घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण लगा दें।
- 100 ग्राम चावल और उसमें थोड़ी सी चने की दाल मिलाकर बहते जल में प्रवाहित करें।
- कनिष्ठा उंगली में पन्ना रत्न धारण करें।
- बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं।
- बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर चढ़ाएं।
- बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना कभी ना भूलें। इस दिन आज दूर्वा की 11 या 21 गांठ अगर गणेश जी को चढ़ाते हैं तो गणपति जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और आपको शुभ फल जल्दी ही मिलने लगते हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS