jyotish Shastra: ससुराल में इन लड़कियों को होती हैं बहुत दिक्कत, पति से लेकर सास-ससुर को खुश करने के लिए करने पड़ते हैं ये जतन

jyotish Shastra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ससुराल कैसी होगी इसका पता कुंडली के सप्तम भाव यानी सातवें घर से लगाया जा सकता है। जब इस घर में पाप और क्रूर ग्रह की दृष्टि होती है तो चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कुंडली का सातवां भाव बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे दांपत्य जीवन कैसा रहेगा, इसकी भी जानकारी भी मिलती है। वहीं कुछ राशि की लड़कियों को ससुराल में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं वे कौनसी राशि की लड़कियां हैं जिन्हें ससुराल में सास-ससुर और पति को खुश करने के लिए बहुत जतन करने पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन लोगों से कभी ना रखें दोस्ती, वरना सोच भी नहीं सकते आप कि, कितना हो सकता है नुकसान
कर्क राशि
जिन लड़कियों की राशि कर्क होती है, उन्हें ससुराल में लोगों के साथ तालमेल बनाने में काफी दिक्कत आती है। इस राशि की लड़कियां काफी भावनात्मक होती हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जोकि मन का भी कारक है। इस कारण इन लड़कियों को कभी-कभी सही आंकलन करने में भी दिक्कत आती है। इस वजह से ससुराल में पति और सास-ससुर के साथ सामंजस्य स्थापित करने में इनका बाधा आती है, लेकिन बाद में चीजें ठीक होने लगती हैं। इसीलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। इन लड़कियों को ससुराल में धैर्य बनाकर रखना चाहिए।
मकर राशि
जिन लड़कियों की राशि मकर होती है। वो बहुत तेज होती हैं। इसी कारण से इनको ससुराल में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मकर राशि के स्वामी शनिमहाराज हैं और उनका प्रभाव इस राशि पर साफ देखा जा सकता है। शनि का शास्त्रों में न्यायाधीश बताया गया है। इस कारण से इस राशि के लोग सही को सही और गलत को गलत कहने में भले ही देर नहीं करते हैं, मकर राशि की लड़कियां अपने हर कार्य को बहुत ही गंभीरता से करती हैं। लेकिन ये लड़किया बहुत तेज होने के कारण लोग इन्हें सही ढंग से समझने में भूल कर देते हैं। परन्तु जैसे-जैसे समय बीतता जाता है ये अपनी प्रतिभा और श्रद्धा से सभी का दिल जीतने में सफल रहती हैं। मुसीबत के समय में ये मजबूत दीवार की तरह खड़ी रहती हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS