Jyotish Shastra : चंद्र दोष से शीघ्र मुक्ति दिलाते हैं ये उपाय, जानें

Jyotish Shastra : चंद्र दोष से शीघ्र मुक्ति दिलाते हैं ये उपाय, जानें
X
  • जानें, चंद्रमा को प्रसन्न करने के अचूक उपाय
  • जानें, शिव कृपा पाने के उपाय

Jyotish Shastra : सोमवार के दिन चंद्रमा और भगवान शिव की पूजा करने से अनेक समस्याओं से निजात तो मिलती ही है, साथ ही कुंडली में बन रहे चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है। शास्त्रों में भगवान शिव को चंद्रमौली भी कहा जाता है। वहीं चंद्रदेव को सोम जोकि भगवान शिव का ही एक रुप है, माना जाता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रदेव और भगवान शिव का एक-दूसरे के साथ बहुत अटूट संबंध है। इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से और उन्हें प्रसन्न करने से चंद्र देव का आशीर्वाद भी मिल जाता है। तथा साथ ही कुंडली से चंद्रदोष भी समाप्त हो जाता है। तो आइए जानते हैं कुंडली से चंद्र दोष दूर करने के उपायों के बारे में...

ये भी पढ़ें : Jyotish Shastra : श्री कुबेर यंत्र की ऐसे करें स्थापना, होगा अपार धन लाभ

  • सोमवार के दिन चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए चांदी के बर्तन में दूध, गंगाजल, चावल और चीनी डालकर चंद्रमा को अर्ध्य देना चाहिए । इससे चंद्र दोष तो दूर होता ही है। साथ ही भगवान शिव और चंद्र देव का आशीर्वाद भी मिलता है।
  • चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीबों में दान करना चाहिए।
  • चंद्र देव को सफेद वस्तुएं विशेष रूप से प्रिय हैं। इसलिए सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, बताशा, सफेद चंदन और दही आदि सफेद वस्तु का दान करने से चंद्र देव कृपा प्राप्त होती है।
  • कुंडली से चंद्र दोष दूर करने के लिए दूध में काला तिल मिलाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। सोमवार के दिन भगवान शिव की उपासना करने से चंद्र दोष दूर होते हैं।
  • पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता का दर्शन करें और उसकी रोशनी में बैठकर चन्द्र-मंत्र का जाप करना चाहिये।
  • कुंडली से चंद्र दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए चंद्र देव के सामान्य मंत्र और बीज मंत्र का जाप करना विशेष रुप से लाभदायक होता है। सोमवार या पूर्णिमा की रात में चंद्रमा की शीतल चांदनी में ध्यानमुद्रा में बैठ कर इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

चंद्र मंत्र

ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।

चंद्रमा का बीज मंत्र

ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story