Jyotish Shastra : दीपक चमका देगा आपकी किस्मत, बढ़ेगी कमाई, जानें इसके फायदे

Jyotish Shastra : शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में हर रोज दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है, साथ ही कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से आप अपना भाग्य चमका सकते हैं। सभी घरों में प्रतिदिन सुबह और शाम दीपक जलाया जाता है। सभी शुभ कार्य और धर्मिक अनुष्ठानों में तेल या देशी घी का दीपक जलाकर ही ईश्वर की आराधना होती है। शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि दीपक जलाकर देवी-देवताओं की पूजा से सभी बाधा दूर हो जाती है। कहा जाता है कि दीपक की रोशनी में साक्षात ईश्वर व्याप्त होते हैं। आरती करते वक्त दीपक जलाने से भगवान सभी दुख हर लेते हैं। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। सुख-शांति का वास होता है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में दीपक से जुड़े उपायों के बारे में...
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2021: विनायक गणेश चतुर्थी आज, जाने क्या करें जिससे मिल जाए गणपति जी का आशीर्वाद
दीपक जलाने के फायदे
सुख समृद्धि के लिए
सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए आप हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
डर दूर करने के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनजान डर और शत्रुओं से रक्षा करने के लिए आपको हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। परिवार में
शनि प्रकोप से मिलेगी मुक्ति
राहु-केतु के दोष से मुक्ति के लिए सुबह.शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष से निवारण मिलेगा। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
दुश्मनों पर विजय पाने के लिए
आपको अगर डर लगता है। कहीं जाने में आपका मन विचलित होता है या कोई अंजान डर हमेशा आपका पीछा करता है तो सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से सभी डर दूर होंगे। इतना ही नहीं आपके दुश्मनों की चाल भी आपक बाल बांका नहीं कर पाएगी। भैरव की कृपा से आपके आसपास हमेशा सुरक्षा श्घेरा बना रहेगा।
मान-सम्मान बढ़ाने के लिए
समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की लालसा रखने वालों को भी रोज दीपक जलाना चाहिए। मान.सम्मान और इज्जत बढ़ाने के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य देना चाहिएए साथ ही देसी घी का दीपक से आरती करनी चाहिए। इस उपाय से आपका मान.सम्मान बढ़ेगा। सूर्य देव आपके रुके कार्यों को गति देंगे।
सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय
हर रोज बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख.समृद्धि आती है। 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप भी करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख.शांति में बढ़ोतरी होती है।
आमदनी में बाधा हो जाएगी दूर
मां लक्ष्मी के सामने सात मुखी यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। ये उपाय धन की सभी समस्याओं को तो दूर करेगा ही साथ.साथ रूका धन भी आसानी से मिल जाएगा। दो बत्तियों वाला दीपक मां सरस्वती के सामने जलाने से बुद्धि तेज होती है।
धन-धान्य की कमी दूर करने के लिए
बुधवार के दिन भगवान गणेश के सामने तीन मुख का देसी घी का दीपक जलाने व उनको दूर्वा घास चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। आमदनी बढ़ाने और धन के लिए नए रास्ते खोजने के लिए भी यह उपाय कारगर साबित होता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS