Jyotish Shastra: इन राशि के जातक होते हैं खाने के बेहद शौकीन, जानें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

Jyotish Shastra: दुनिया भर में खाने-पीने की चीजों की कोई कमी नहीं है। वहीं दुनियाभर में ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जोकि खाने-पीने के बहुत शौकीन हैं और खाने के शौकीन लोग पेटभर भोजन करने के बाद भी स्वादिष्ट व्यंजनों को कभी ना नहीं कर पाते हैं। इसी कारण से ये लोग पेट की कई बीमारियों को मोल ले लेते हैं। वहीं खाने के मामले में हर किसी व्यक्ति की अलग पसंद और ना पसंद होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घर से निकलते समय सोच लेते हैं कि, आज क्या-क्या खाना है। वहीं ज्योतिष में कुछ ऐसी राशि बताई गई हैं जोकि खाने-पीने के मामले में प्रसिद्ध मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में जोकि खाने-पीने के मामले में बहुत शौकीन मानी जाती हैं।
मेष राशि
राशि के अनुसार मेष राशि के लोगों को खाने-पीने का बेहद शौकीन माना जाता है। कई लोगों की पसंद में तली हुई फैट वाली चीजें सबसे आगे होती हैं, इस राशि के लोगों को नए-नए व्यंजनों का स्वाद लेना काफी पसंद होता है। ये लोग ना सिर्फ बाहर जाकर खाना पसंद करते हैं, बल्कि अपने घरों में भी नई-नई रेसिपी बनाकर ट्राई करते हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जोकि भौतिक सुखों के दाता भी माने जाते हैं। इन्हें वैभवशाली जीवन का कारक माना जाता है। वृषभ राशि के जातकों को घूमना-फिरना और पार्टी करना तथा पार्टी देना बहुत पसंद होता है। ये लोग मुख्यत: पार्टियों में तरह-तरह के व्यंजनों का अनुभव लेने के लिए ही जाते हैं। इनकी यही आदत कई बार इन्हें हेल्थ प्रॉब्लम में डाल देती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को मीठे का सेवन करना अत्याधिक पसंद होता है। ऐसा माना जाता है कि, ये लोग हर तरह के मीठे व्यंजनों का स्वाद लेने को आतुर होते हैं और अकसर ये देखा जाता है कि, ये लोग हर तरह का खाना खाने के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन इनका बाकी भोजन काफी संतुलित होता है।
मकर राशि
मकर राशि के बारे में ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि, इस राशि के लोग भोजन के पोषक तत्व कैलोरी की ऊर्जा को अच्छी तरह समझ सकते हैं। ये लोग खाने-पीने के बेहद शौकीन माने जाते हैं। आमतौर पर मकर राशि के लोग पारंपरिक भोजन के सेवन करना पसंद करते हैं। इनके भोजन में फल, हरी सब्जी और दाल काफी मात्रा में होती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS