Jyotish Shastra: बिना कमाए ही पैसा पाना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप

Jyotish Shastra: मंत्रों में बहुत ही ज्यादा ताकत होती है। जिसके दम पर कुछ भी किया जा सकता है। बड़े-बड़े ऋषि-महात्माओं ने बड़े-बड़े देवी-देवताओं ने मंत्रों का जप किया है और इनके चमत्कार को अपने जीवन में अनुभव भी किया है। मंत्रों से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। मंत्रों की मदद से अगस्त ऋषि ने सातों समुद्रों के जल का पान कर लिया था। मंत्रों के प्रभाव से ना चाहते हुए भी रावण और कुंभकरण को ब्रह्मदेव ने आशीर्वाद दिया था। क्योंकि मंत्र में देवी-देवता बस जाते हैं।
मंत्रों की महिमा अपार है। इसे शब्दों में बखान करना संभव नहीं है। ऐसा कोई कार्य नहीं है जो मंत्रों के द्वारा ना किया जा सकें। मंत्रों के प्रभाव से ही देवी-देवता अदृश्य हो जाते हैं और मंत्रों के प्रभाव से ही देवी-देवता अपने रूप को छोटा-बड़ा कर लेते हैं।
वहीं असुरों में भी यही शक्तियां होती थीं। असुर भी मंत्रों के प्रभाव से अपने छोटे शरीर को बड़ा कर लेते थे और हवा में उड़ जाते थे। तथा अदृष्य हो जाते थे। यानी अपने रूप को भी बदल लिया करते थे।
मंत्र के प्रभाव से कुछ भी किया जा सकता है। वहीं एक ऐसा चमत्कारी मंत्र है, जिसका अगर सही तरीके से जप किया जाए और पूरे विश्वास के साथ इस मंत्र का उच्चारण किया जाए तो कैसा भी गरीब व्यक्ति क्यों ना हो, कुछ ही दिनों के अंदर में वह धनवान बन जाता है। क्योंकि भगवान शिव ने माता पार्वती को स्वयं इस मंत्र के बारे में बताया था। वहीं भगवान शंकर जी को मंत्रों का जनक कहा जाता है।
जितने भी मंत्रों का निर्माण हुआ है सबका निर्माण भगवान शंकर जी से ही हुआ है। वहीं भगवान शंकर और माता पार्वती की कृपा के बिना कोई भी मंत्र फलीभूत नहीं होता है। इसीलिए धन प्राप्ति के इस मंत्र का जाप करने से पहले एक बार भगवान शंकर और माता पार्वती का ध्यान करें और इस मंत्र को आप जितना अधिक जपोंगे उतना ही अधिक आपको अपने जीवन में धन लाभ होगा। तरक्की प्राप्त होगी और सफलता मिलेगी।
धन प्राप्ति मंत्र
ऊँ हृीं श्रीं धनं देही कुरु कुरु स्वाहा
आप जितना अधिक इस मंत्र का जाप करोंगे आपको उतना ही अधिक धन प्राप्त हो सकता है। आपको कहीं गड़ा हुआ धन अचानक से मिल सकता है। कही ना कही से आपको धन आगमन की स्तोत्र प्राप्त हो जाएंगे और अनेक तरीके से धन आपके पास में आ जाएगा। वहीं आपको कही रास्ते में पैसों का भरा हुआ बैग भी मिल सकता है। आप इस मंत्र का जितना अधिक जाप करोंगे आपको उतना ही अधिक धन प्राप्त होगा।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS