Jyotish Shastra : कैसा होता है एकादशी और द्वादशी तिथि में जन्म लेने वाले जातक का स्वभाव, जानें...

Jyotish Shastra : कैसा होता है एकादशी और द्वादशी तिथि में जन्म लेने वाले जातक का स्वभाव, जानें...
X
Jyotish Shastra : प्रत्येक व्यक्ति अपने बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। वह अपने स्वभाव और रूचियों से भली भांति परिचित होता है। लेकिन फिर भी उसके मन में कई तरह के प्रश्न उठते रहते हैं और उनका उत्तर पाने के लिए वह कई जगहों पर भटकता भी है।

Jyotish Shastra : प्रत्येक व्यक्ति अपने बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। वह अपने स्वभाव और रूचियों से भली भांति परिचित होता है। लेकिन फिर भी उसके मन में कई तरह के प्रश्न उठते रहते हैं और उनका उत्तर पाने के लिए वह कई जगहों पर भटकता भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जन्म की तिथि से भी आप अपने चरित्र और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं तो आइए जानते हैं एकादशी और द्वादशी तिथि को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का स्वभाव।

हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में 15 दिन के दो पक्ष होते हैं एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। इसमें पहला पक्ष प्रतिपदा से अमावस्या का तक होता है और दूसरा पक्ष प्रतिपदा से पूर्णिमा तक होता है। इन सभी तिथियों में जन्म लेने वाले जातकों के स्वभाव और विचार अलग होते हैं। एकादशी तिथि के दिन जन्म लेने वाले जातको के विचार शुद्ध होते हैं और यह धर्म कार्यों को करने में रूचि रखते हैं।

यह नित्य अपनी गुरु की सेवा में लगे रहते हैं। इनकी अनेक संतान होती है और यह सदा न्याय के रास्ते पर चलते हैं और दूसरों को भी सतमार्ग पर चलने की सलाह देते हैं। वहीं द्वादशी तिथि को जन्म लेने वाले व्यक्ति अपने जीवन में यात्राएं अधिक करते हैं। यह लोग अपने शौक और कार्य दोनों के कारण यात्राएं करते हैं। द्वादशी तिथि में जन्म लेने वाले व्यक्ति कभी भी एक जगह पर टिक कर नहीं बैठते।

इस तिथि पर जन्म लेने वाले व्यक्ति विदेश यात्राएं भी करते हैं। इनका मन अत्यंत चंचल होता है। जिसकी वजह से इन्हें जीवन में फैसले लेने में भी कठिनाई होती है। लेकिन हमेशा कुछ नया सीखने के लिए यह हमेशा तैयार रहते हैं। यह लोग शरीर से मोटे हो सकते हैं। लेकिन इनकी कार्य कुशलता अधिक होती है। यह लोगो अपने कार्य के पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। जिससे यह जीवन में सफल भी होते हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story