Jyotish Shastra: शुक्रवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनें, जानें...

Jyotish Shastra: शुक्रवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनें, जानें...
X
Jyotish Shastra: सप्ताह में सात दिन होते हैं और ये सातों दिन किसी ना किसी देवता से जुड़े होते हैं। वहीं अगर ज्योतिष शास्त्र की मानें और प्रत्येक वार के हिसाब से हम लोग कपड़ों का चयन करें तो हमारे लिए दिन भी शुभ रहता है और सुख-समृद्धि भी मिलती है।

Jyotish Shastra: सप्ताह में सात दिन होते हैं और ये सातों दिन किसी ना किसी देवता से जुड़े होते हैं। वहीं अगर ज्योतिष शास्त्र की मानें और प्रत्येक वार के हिसाब से हम लोग कपड़ों का चयन करें तो हमारे लिए दिन भी शुभ रहता है और सुख-समृद्धि भी मिलती है। वहीं ज्योतिष में शुक्रवार को मां संतोषी और मां महालक्ष्मी जी का दिन माना जाता है, वहीं यह दिन नवग्रह मंडल में स्थित शुक्रदेव का भी दिन माना जाता है, वहीं शुक्रवार के दिल सफेद और लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ रहता है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के दिन सफेद और लाल रंग के कपड़े ही क्यों पहने जाते हैं। तथा इस रंग के कपड़े शुक्रवार के दिन पहनने के क्या लाभ मिलते हैं।

शुक्रवार के दिन यदि देवियों की पूजा-अराधना की जाए तो आपके घर में सुख-समृद्धि बरसती है और धन की कोई कमी नहीं रहती है। वहीं व्यक्ति के बिगड़े और अटके हुए काम भी बन जाते हैं।

इसके अलावा शास्त्रों में बताया गया है कि, दैत्य गुरू शुक्राचार्य अर्थात शुक्र ग्रह माने जाते हैं और वहीं शुक्रदेव राजसी, खुशहाली और सुख-समृद्धि की स्वरुप माने जाते हैं। क्योंकि ज्योतिष में ये ही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं और भौतिक सुखों के दाता हैं, वहीं शु्क्रदेव को सफेद रंग बहुत ही अधिक प्रिय होता है।

इसीलिए शुक्रवार के दिन गुलाबी और सफेद जैसे सौम्य रंग के वस्त्र पहनने की रीति निभाई जाती है। शुक्रवार के दिन ऐसे वस्त्र पहनने के कई लाभ हो सकते हैं। वहीं शुक्रवार का दिन जगतजननी मां और अन्य देवियों का दिन भी माना जाता है, इस दिन देवियों की पूजा-अराधना करनी चाहिए।

वहीं माना जाता है कि, जगत माता और अन्य सभी देवियों को लाल रंग बहुत ही प्रिय है, इसीलिए शुक्रवार के दिन कई लोग गहरे रंगों तथा लाल रंग के वस्त्रों को धारण करते हैं। वहीं कई लोग शुक्रवार के दिन फूलों वाले प्रिंटेड वस्त्र भी धारण करते हैं, ज्योतिष में शुक्रवार के दिन ऐसे वस्त्रों को धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

ऐसे वस्त्र शुक्रवार के दिन धारण करना मनुष्य के लिए बहुत ही मंगलकारी होता है और ऐसे वस्त्र पहनने से व्यक्ति को अनेक प्रकार के सुखों की भी प्राप्ति हो सकती है। तथा व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है, साथ ही ऐसा व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story