Jyotish Shastra : घर में क्यों नहीं रखते शनि प्रतिमा, जानें इसका ये बड़ा कारण

Jyotish Shastra : शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं सभी लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। कई लोगों के लिए शनि शुभ होता है तो कई लोगों के लिए शनि अशुभ भी होता है। शनिदेव की पूजा के लिए देशभर में कई मंदिर मौजूद हैं। शनि सिंगनापुर का शनिदेव मंदिर शनि की पूजा के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। देशभर के लोग शनिदेव की पूजा करने के लिए शनि सिंगनापुर जाते हैं। इसके अलावा लगभग प्रत्येक शहर में भी शनिदेव का कोई ना कोई मंदिर मौजूद हैं। जहां शनिदेव की पूजा की जाती है। लेकिन कभी भी शनिदेव की प्रतिमा को घर में रखकर पूजा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि इसके पीछ़े कई ज्योतिषीय कारण बताए जाते हैं। तो आइए जानते हैं, घर में शनिदेव की प्रतिमा रखकर पूजा क्यों नहीं करनी चाहिए।
शनिदेव की प्रतिमा घर में रखने से घर पर शनिदेव की सीधी दृष्टि पड़ती है। मान्यता है कि, घर पर शनि की दृष्टि पड़ता अशुभ माना जाता है। इसीलिए शनिदेव की मूर्ति को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता है।
शनिदेव की प्रतिमा घर में ना रखने का एक पौराणिक कारण भी है। मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव की पत्नी के श्राप के कारण ऐसा हुआ। कहा जाता है कि एक बार शनिदेव की पत्नी ने ध्यान में मग्न शनि को रिझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद भी शनि का ध्यान नहीं टूटा।
इसी बात से उनकी पत्नी क्रोधित हो गई और शनिदेव को श्राप दे दिया। शनिदेव को ये श्राप दिया कि जो भी शनि को देखता है, उसके जीवन में संकट आना शुरू हो जाता है।
शनिदेव से दृष्टि मिलना अशुभ होता है। वहीं शनिदेव से आंखें मिलाने से आपका अहित हो सकता है। शनिदेव की पूजा-अराधना करते वक्त व्यक्ति को उनसे दृष्टि मिलाने से बचना चाहिए। आंखें मिलाए बिना शनिदेव की अराधना की जाए तो शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS