Jyotish Shastra : ग्रह गोचर के लिहाज से बहुत ही खास रहेगा साल 2023, नववर्ष के पहले दिन बन रहे ये खास संयोग

भोपाल। एक कहावत है कि कोई भी शुरूआत जब अच्छी होती है, तो अंत भी अच्छा ही होता है। ऐसा ही कुछ आने वाले नए साल 2023 में होने जा रहा है। इस बार ग्रहों की चाल साल के प्रथम दिन यानि 01 जनवरी 2023 खास रहने वाली है। पंचांग के अनुसार नए साल का आगमन जहां बुधादित्य योग में हो रहा है, वहीं पहले दिन चार विशेष शुभ योग में रहेंगे। इसके साथ ही नए साल पर इन दो बड़े ग्रहों शनि और देव गुरु बृहस्पति का अपनी ही राशि में होना भी एक शुभ संयोग बना रहा है। धार्मिक दृष्टि से इन योगों को बहुत ही शुभ माना है।
पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि पंचांग के अनुसार नववर्ष के पहले दिन सुबह 07:23 बजे तक शिव योग और इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण होगा। सर्वार्थसिद्धि योग व रवि योग भी रहेगा। मान्यता है कि इन योगों में किया गया कार्य फलित होता है व शुभदायक रहता है। श्री दुबे के मुताबिक शिव, रवियोग, आनंदयोग, सर्वार्थसिद्धि योग के साथ नए साल की शुरूआत रात 12 बजे अश्विनी नक्षत्र में होगी। शुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर अच्छा रहेगा। मां चामुण्डा दरबाद के पुजारी गुरू पं. रामजीवन दुबे ने बताया कि 14 जनवरी को सुर्य धनु से मकर में रात्रि 3 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व पुण्यकाल सुर्योदय से अस्त तक दिनभर रहेगा। पवित्र नदियों के तट पर स्नान दान पुण्य आदि कार्य किए जाएंगे। खिचड़ी, तिल्ली के लड्डू, कंबल, गरम कपड़े दान करना लाभ देगा। वाहन बराह , उपवाहन वृष, वस्त्र हरा, चंदन लेपन रहेगा।
इस बार नया वर्ष 2023 रविवार को अश्विनी नक्षत्र में प्रारंभ होगा। नववर्ष के पहले दिन सूर्योदय काल के समय चंद्रमा मेष राशि में गुरु मीन राशि में मार्गी बुध अस्त होगा तथा शनि मकर राशि में चलित रहेंगे। कैलेंडर वर्ष 2023 के कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। शिव, सिद्ध, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, बुधादित्य योगों के साथ अश्विनी नक्षत्र में नव वर्ष का शुभारंभ। नववर्ष का शुभारंभ कन्या लग्न में होगा। सूर्योदय, धनु लग्न में रहेगा। साल 2023 में 162 सर्वार्थसिद्धि योग, 143 रवि योग, 33 अमृत सिद्धि योग रहेंगे। सूर्य 15 जनवरी 2023 को धनु राशि से निकलकर से मकर राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमां अपनी राशि सवा दो दिन में बदलते रहते हैं। मंगल 12 मार्च 2023 की रात्रि 01 बजे से वृषभ राशि को छोड़कर मिथून राशि में संचार करेंगे। वहीं बुध 07 फरवरी 2023 को धनु से मकर में, गुरू 22 अप्रेल को मीन से मेष राशि में, शुक्र 22 जनवरी को मकर से कुंभ में, शनि 17 जनवरी को मकर से कुंभ राशि में, राहु 30 अक्टूबर को मेष से मीन राशि में, केतू 30 अक्टूबर को तुला से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। विकास के दृष्टिकोण से भारत के लिए 2023 अच्छा रहेगा विकास होगा तथा लोगों की इनकम बढ़ेगी अर्थात प्रति व्यक्ति आप भी बढ़ेगी। व्यापार तथा उद्योग विकास के नए-नए अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS